फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें काम की बात: एलपीजी गैस कनेक्शन में नाम बदलना है? तो यहां जानें तरीका और कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे

Mon, 12 Oct 2026 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Oct 2026 05:24 PM IST
सार

LPG Connection Name Change Process: एलपीजी कनेक्शन को परिवार के किसी     सदस्य या दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कराने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होते हैं। पहचान और पते के प्रमाण के साथ केवाईसी समेत कई अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत पड सकती है।

विज्ञापन
LPG Connection Name Change: Documents Required check here
LPG गैस कनेक्शन ट्रांसफर कैसे होगा? - फोटो : Amar Ujala AI

LPG Gas Cylinder: घर में एलपीजी कनेक्शन आमतौर पर परिवार के किसी एक सदस्य के नाम पर होता है, लेकिन कई बार कनेक्शन धारक के निधन या किसी दूसरे कारण से गैस कनेक्शन को किसी अन्य सदस्य के नाम ट्रांसफर कराने की जरूरत पड़ती है।



ऐसे में एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर करने के लिए संबंधित गैस वितरक के पास जरूरी दस्तावेज और निर्धारित फॉर्म जमा करने पड़ सकते हैं। इसलिए अगर आप भी अपने गैस कनेक्शन को किसी के नाम ट्रांसफर कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होंगे। चलिए जानते हैं इसके लिए कौन से दस्तावेज चाहिए और इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
LPG Connection Name Change: Documents Required check here
LPG गैस कनेक्शन ट्रांसफर कैसे होगा? - फोटो : Adobe Stock

गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?

पहचान पत्र चाहिए

  • जिस व्यक्ति के नाम एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर किया जाना है, उसे पहचान का प्रमाण देना होता है  
  • इसके लिए केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी की जाती है
  • पहचान के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज में से कोई एक चाहिए होता है
LPG Connection Name Change: Documents Required check here
LPG गैस कनेक्शन ट्रांसफर कैसे होगा? - फोटो : Adobe Stock

एड्रेस प्रूफ भी चाहिए होगा

  • नए कनेक्शन धारक को अपने पते का प्रूफ भी देना होता है  
  • आधार, बिजली का बिल, पानी का बिल, पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि में से कोई एक दस्तावेज चाहिए होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Connection Name Change: Documents Required check here
LPG गैस कनेक्शन ट्रांसफर कैसे होगा? - फोटो : Adobe Stock

कैसे ट्रांसफर होता है गैस कनेक्शन?

पहला स्टेप

  • अगर आप भी अपने गैस कनेक्शन को किसी के नाम करना चाहते हैं तो करवा सकते हैं
  • नाम ट्रांसफर के लिए सामान्य तौर पर आपको अपनी गैस एजेंसी के दफ्तर जाना होता है
  • यहां पर आपको फॉर्म भरना होता है जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होती हैं
विज्ञापन
LPG Connection Name Change: Documents Required check here
LPG गैस कनेक्शन ट्रांसफर कैसे होगा? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • फिर इस फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं
  • ध्यान रहे दस्तावेजों की कॉपी के अलावा असली दस्तावेज भी साथ ले जाने होंगे
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी फॉर्म और डॉक्यूमेंट चेक करता है और सबकुछ सही होने पर कनेक्शन ट्रांसफर कर दिया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed