देश में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार जब इन लोगों को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी हो जाती है तो पूरे परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। पैसों के अभाव के चलते ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। कई बार तो ठीक इलाज न मिल पाने के कारण लोगों की जान तक चली जाती है।
भारत सरकार ने इसी समस्या को देखते हुए साल 2018 में एक शानदार योजना को शुरू किया था। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है।
2 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना देश में काफी लोकप्रिय है। देश में अब तक लाखों लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं। वहीं कई लोगों का यह सवाल रहता है कि एक परिवार में कितने लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द
3 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Amar Ujala
परिवार में कितने सदस्य आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं इसको लेकर कोई नियम तय नहीं है। पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले परिवार के सभी सदस्य आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं।
PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे
4 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Amar Ujala
आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस बारे में पता कर सकते हैं कि स्कीम का लाभ लेने के लिए आप पात्र हैं या नहीं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता के बारे में पता कर सकते हैं।
PM Mudra: सरकार की शानदार योजना, बिजनेस शुरू करने के लिए मिल रहा इतने लाख रुपये का लोन, ऐसे करें आवेदन
5 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के लागू होने के बाद देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। इस योजना के लागू होने के बाद अब गरीब और वंचित वर्ग से जुड़े लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं।
Indian Railways: छठ पूजा के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा एलान