प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना का उद्देश्य देश में कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त करके उनके भविष्य को एक नई दिशा देनी है। देश की सांस्कृतिक विरासत में कारीगरों और शिल्पकारों का बड़ा योगदान है। हालांकि, आधुनिक तकनीकों के आने के बाद वे बाजार की प्रतिस्पर्धा में काफी पीछे रह गए हैं, इस कारण उन्हें कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कारीगरों और शिल्पकारों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:41 PM IST
सार
देश की सांस्कृतिक विरासत में कारीगरों और शिल्पकारों का बड़ा योगदान है। हालांकि, आधुनिक तकनीकों के आने के बाद वे बाजार की प्रतिस्पर्धा में काफी पीछे रह गए हैं, इस कारण उन्हें कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन