फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: छठ पूजा के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा एलान

Wed, 29 Oct 2025 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 02:34 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने छठ पूजा 2025 के बाद वापस आ रहे यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किया है। भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है

विज्ञापन
Indian Railways Announces 6181 Special Trains for Passengers Returning After Chhath Puja
Indian Railways Festive Special Trains 2025 - फोटो : AdobeStock

छठ पूजा के बाद वापस अपने कार्यस्थल की ओर लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छठ पूजा के बाद बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बाकी जगहों से बड़े पैमाने पर लोग शहरों की ओर लौटते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि वापसी की ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिलती है। इसके अलावा तत्काल विंडो खुलने के बाद भी कंफर्म टिकट बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है।

टिकट न मिल पाने के कारण कई लोगों को ज्यादा पैसे देकर बस या दूसरे यातायात के साधनों से कार्यस्थल की ओर लौटना पड़ता है। इसी बीच भारतयी रेलवे ने छठ पूजा 2025 के बाद वापस आ रहे यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किया है। भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। 

Indian Railways Announces 6181 Special Trains for Passengers Returning After Chhath Puja
Indian Railways Festive Special Trains 2025 - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे छठ पूजा के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 6,181 स्पेशल ट्रेनों को चलाएगा। रेलवे ने इस बारे में भी बताया है कि छठ पूजा के बाद यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक वापसी को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द

Indian Railways Announces 6181 Special Trains for Passengers Returning After Chhath Puja
Indian Railways Festive Special Trains 2025 - फोटो : AdobeStock

अगर आपको छठ पूजा के बाद कार्यस्थल पर लौटने के लिए ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है तो आप आईआरसीटीसी के एप या वेबसाइट पर विजिट करके इन स्पेशल ट्रेनों में एविलेबिलिटी को चेक कर सकते हैं। 

PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Announces 6181 Special Trains for Passengers Returning After Chhath Puja
Indian Railways Festive Special Trains 2025 - फोटो : AdobeStock

रेलवे ने इस बारे में भी जानकारी दी है कि त्योहारी सीजन में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), अतिरिक्त यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटर और कई दूसरी सुविधाओं को शुरू किया है। 

Home Loan: ये हैं होम लोन जल्दी चुकाने के आसान तरीके, बैंक भी नहीं बताएगा ये टिप्स

विज्ञापन
Indian Railways Announces 6181 Special Trains for Passengers Returning After Chhath Puja
Indian Railways Festive Special Trains 2025 - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं, ताकि यात्रियों की किन्हीं दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Investment Tips: छोटा निवेश, बड़ा रिटर्न! ये स्कीम इतने वर्षों में बना सकती है आपको करोड़पति 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed