Wrong Challan Complaint: कई बार देखने को मिलता है कि हम किसी तरह के ट्रैफिक नियम को तोड़ते भी नहीं हैं, फिर भी हमारे मोबाइल पर चालान का मैसेज आ जाता है। कई बार यह तकनीकी गलती, कैमरे की खराबी या वाहन नंबर मिलते-जुलते होने की वजह से हो जाता है। व्यक्ति का गलत चालान कटने के बाद वह काफी परेशान हो जाता है।
Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द
अगर आपका भी गलत चालान कट गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसकी शिकायत दर्ज कराकर चालान को रद्द करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शिकायत
गलत ढंग से काटे गए चालान को ऑनलाइन चुनौती दी जा सकती है। इसके लिए आपको ई-चालान परिवहन आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। यह करने के बाद आपको शिकायत करने के लिए Complain के विकल्प का चुनाव करना है।
PM Kisan Yojana: क्या नवंबर महीने के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
यह करने के बाद अपना चालान नंबर, गाड़ी नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद गलत चालान के सबूत गाड़ी की फोटो, ट्रैफिक कैमरे की गलती आदि को अपलोड करना है। यह करने के बाद सबमिट कर दें और जवाब का इंतजार करना होगा। जांच में अगर आपकी शिकायत सही पाई जाती है तो आपके चालान को रद्द कर दिया जाएगा।
PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे
ऑफलाइन
गलत चालान को ऑफलाइन रद्द कराने के लिए आपको अपने नजदीकी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन जाना होगा। इस दौरान अपने साथ चालान की कॉपी, गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स, पहचान पत्र आदि दस्तावेज लेकर जाएं। यह करने के बाद आपको अपनी शिकायत दर्ज करानी है।
IRCTC Tour Packages: रामलला के दर्शन के साथ गंगा आरती में शामिल होने का मौका, IRCTC लाया ये शानदार टूर पैकेज
इसके अलावा आप अपने राज्य के ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं। अलग-अलग राज्यों के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर अलग हो सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बाद आपको इसकी जानकारी देनी होगी।
Airtel: एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में मिल रहे कई गजब के फायदे, जानें क्यों है इतना खास