फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या मार्केट डाउन होने पर म्यूचुअल फंड में निवेश करने से मिलता है अधिक लाभ? जानें सही सच

Wed, 28 Oct 2026 02:33 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 28 Oct 2026 02:33 PM IST
सार

  • SIP Investment During Market Crash:  जब बाजार गिरता है तो अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या इन दौरान निवेश करना चाहिए।
  • बता दें कि बाजार गिरने पर म्यूचुअल फंड की कम एनएवी मिलने से निवेशकों को ज्यादा यूनिट्स का फायदा होता है।
  • एसआईपी के जरिए निवेश जारी रखने पर लॉन्ग-टर्म में बेहतर और अधिक रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ती है।

विज्ञापन
Does Investing in Mutual Funds When the Market Is Down Give More Profit? Know the Real Truth
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : AI

Mutual Fund Investing In Down Market: जब भी शेयर बाजार अचानक कम होता है, तो अच्छे-अच्छे निवेशकों के माथे पर पसीना आ जाता है। लोगों को लगता है कि उनकी कमाई डूबने वाली है और वे डरकर अपने पैसे निकालने की सोचने लगते हैं। लेकिन सच इसके ठीक उलट है। पैवित्तीय जानकारों के मुताबिक बाजार की यह गिरावट डरने का नहीं, बल्कि कमाई करने का शानदार मौका होती है। बस जरूरत होती है तो एक सही समझ और सूझबूझ की। जब बाजार गिरता है, तो आपको कम कीमत पर म्यूचुअल फंड की ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं, जो आगे चलकर बहुत बड़ा फायदा दे सकती हैं।



अगर आप भी शेयर बाजार के गोता खाने से घबरा जाते हैं, तो इस बात को समझें कि गिरता हुआ बाजार ही लंबी अवधि में आपको अधिक मुनाफा दे सकता है। आइए इस लेख में आसान भाषा में जानते हैं कि मंदी या गिरावट के समय निवेश करने का असली गणित क्या है।

Trending Videos
Does Investing in Mutual Funds When the Market Is Down Give More Profit? Know the Real Truth
Investment - फोटो : AdobeStock

बाजार में गिरावट के दौरान निवेशकों को अधिक यूनिट्स कैसे मिलती हैं?

  • जब बाजार गिरता है, तो म्यूचुअल फंड की एनएवी यानी नेट एसेट वैल्यू कम हो जाती है।
  • कम एनएवी का मतलब है कि आपके पैसे से आपको फंड की ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं, जो भविष्य में फायदा देती हैं।
Does Investing in Mutual Funds When the Market Is Down Give More Profit? Know the Real Truth
Investment - फोटो : AdobeStock

एसआईपी निवेशकों के लिए मार्केट का गिरना वरदान क्यों माना जाता है?

  • जो लोग हर महीने एसआईपी के जरिए निवेश करते हैं, उनके लिए बाजार की मंदी एक बेहतरीन मौका होती है।
  • इस दौरान कम कीमत पर ज्यादा यूनिट्स जमा होने से बाजार उठने पर तगड़ा रिटर्न मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Does Investing in Mutual Funds When the Market Is Down Give More Profit? Know the Real Truth
Investment - फोटो : AdobeStock

एकमुश्त पैसा लगाने वालों को गिरते बाजार में क्या सावधानी रखनी चाहिए?

  • बाजार में एक साथ सारा पैसा (लंपसम) लगाने पर अच्छे फंड्स तो सस्ते दामों पर मिल जाते हैं, लेकिन मार्केट का सटीक निचला स्तर जान पाना किसी के लिए भी संभव नहीं होता है।
  • इसी जोखिम से बचने के लिए एकमुश्त निवेश के बजाय किस्तों में पैसा लगाना सबसे समझदारी भरा कदम माना जाता है। 
  • इससे बाजार की हर गिरावट का फायदा मिलता है और आपकी औसत खरीद लागत भी काफी बेहतर हो जाती है।
विज्ञापन
Does Investing in Mutual Funds When the Market Is Down Give More Profit? Know the Real Truth
Investment - फोटो : AdobeStock

कमजोर फंड्स को लेकर क्या जरूरी बातें ध्यान रखनी चाहिए?

  • यह फायदा तभी मिलता है जब आप किसी मजबूत और शानदार फंड में पैसा लगाएं।
  • इसके अलावा, कभी भी आपातकालीन फंड या अगले 1 से 3 साल में जरूरी होने वाले पैसों को शेयर बाजार के जोखिम में न डालें।
  • शॉर्ट-हॉरिजन के पैसे हमेशा सुरक्षित जगह जैसे एफडी या सेविंग अकाउंट में रखें, ताकि बाजार की हर गिरावट आपको मानसिक तनाव न दे।


अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और जोखिमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed