फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: बैंक खाते में नॉमिनी नहीं है तो क्या होगा? पहले ही जान लें नियम, वरना हो सकती है दिक्कत

Wed, 28 Oct 2026 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Oct 2026 01:11 PM IST
सार

  • Bank Account Nominee Rules: बैंक खाते में नॉमिनी दर्ज नहीं होने पर खाताधारक की मृत्यु के बाद परिवार को खाते में जमा पैसे प्राप्त करने में दिक्कतें हो सकती हैं
  • इसलिए बैंक खाते में नॉमिनी जोड़ने के लिए कहा जाता है

विज्ञापन
Bank Account Nominee Rules: What Happens If There Is No Nominee in Your Bank Account
बैंक खाते में नॉमिनी न होने पर क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala AI

Nominee Rules For Bank Account: बैंक खाते में पैसे जमा करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी भविष्य की सुरक्षा का ध्यान रखना भी है। अक्सर लोग बचत खाता खुलवाते समय अपनी नौकरी, कमाई और लेन-देन से जुड़ी जानकारी तो दे देते हैं, लेकिन नॉमिनी दर्ज कराने पर ध्यान नहीं देते।



यही हनीं, कई बार तो पुराना बैंक खाता होने के कारण भी लोगों को पता नहीं होता कि उसमें नॉमिनी दर्ज है भी या नहीं। ऐसे में एक सवाल उठता है कि अगर खाताधारक का निधन हो जाए और बैंक खाते में कोई नॉमिनी न हो, तो जमा पैसों का क्या होगा? आखिर परिवार को पैसे प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Bank Account Nominee Rules: What Happens If There Is No Nominee in Your Bank Account
बैंक खाते में नॉमिनी न होने पर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

बैंक खाते में नॉमिनी नहीं होने पर पैसा किसे मिलेगा?

  • बैंक खाते में नॉमिनी दर्ज नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि खाते में जमा रकम बैंक की हो जाएगी
  • दरअसल, खाताधारक की मृत्यु होने पर उसके कानूनी वारिस निर्धारित प्रक्रिया के तहत रकम पर दावा कर सकते हैं
Bank Account Nominee Rules: What Happens If There Is No Nominee in Your Bank Account
बैंक खाते में नॉमिनी न होने पर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • हालांकि, नॉमिनी दर्ज होने पर दावा निपटाने की प्रक्रिया आमतौर पर आसान हो जाती है
  • जबकि, नॉमिनी नहीं होने पर बैंक को यह सुनिश्चित करना होता है कि रकम सही व्यक्ति या पात्र कानूनी वारिस को दी जा रही है
  • इसके लिए परिवार को बैंक को संबंधित और जरूरी दस्तावेज देने पड़ते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Account Nominee Rules: What Happens If There Is No Nominee in Your Bank Account
बैंक खाते में नॉमिनी न होने पर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन-कौन से दस्तावेज देने पड़ सकते हैं?

  • अगर खाते में नॉमिनी नहीं है, तो बैंक मृत खाताधारक के परिवार से कुछ दस्तावेज मांग सकता है
  • इनमें खाताधारक का मृत्यु प्रमाण पत्र, दावेदार की पहचान, एड्रेस प्रूफ समेत क्लेम फॉर्म भरकर देना होता है
  • आप कानूनी वारिस हैं, इसका प्रमाण देना होता है यान इसके डॉक्यूमेंट
विज्ञापन
Bank Account Nominee Rules: What Happens If There Is No Nominee in Your Bank Account
बैंक खाते में नॉमिनी न होने पर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या बिना नॉमिनी के भी क्लेम करना आसान है?

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने मृत खाताधारकों के खातों से संबंधित दावों के निपटारे के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि, लोगों को क्लेम करने में दिक्कतें न हो
  • वहीं, अगर बैंक खाते में नॉमिनी नहीं है तो आप क्लेम कर सकते हैं
  • पर इसके लिए आपको संबंधित दस्तावेज देने होते हैं
  • फिर बैंक पूरी प्रक्रिया फॉलो करता है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसे दे दिए जाते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed