फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

QR Code: क्या होता है क्यूआर कोड? जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

Thu, 30 Oct 2025 06:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 06:12 PM IST
सार

क्यूआर कोड किसी भी वेबसाइट का यूआरएल, वाई-फाई पासवर्ड, पेमेंट डिटेल्स या किसी दूसरी जानकारी को एनक्रिप्ट कर सकता है। आज के समय क्यूआर कोड हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है।

विज्ञापन
What is QR Code Know How It Started
What is QR Code - फोटो : FREEPIK

आज के समय डिजिटल पेमेंट से लेकर किसी वेबसाइट के लिंक तक साझा करने के लिए हम कई बार एक चौकोर, काले और सफेद पैटर्न वाले क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते हैं। क्यूआर कोड से तात्पर्य क्विक रिस्पॉन्स कोड से है। अपने नाम की तरह ही यह कोड काफी तेजी से काम करता है। आप क्यूआर कोड को किसी भी स्मार्टफोन के कैमरे से स्कैन कर सकते हैं। स्कैन करते ही इसमें छिपी हुई जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देनी लगती है।



क्यूआर कोड बारकोड का उन्नत रूप है। क्यूआर कोड किसी भी वेबसाइट का यूआरएल, वाई-फाई पासवर्ड, पेमेंट डिटेल्स या किसी दूसरी जानकारी को एनक्रिप्ट कर सकता है। आज के समय क्यूआर कोड हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हम बड़े पैमाने पर लेन-देन करने के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते हैं। 

What is QR Code Know How It Started
What is QR Code - फोटो : FREEPIK

क्यूआर कोड का आविष्कार और जन्म

क्यूआर कोड की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। इसको जापानी इंजीनियर मासाहिरो हारा ने साल 1994 में बनाया था। क्यूआर कोड को टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन की एक सहायक कंपनी डेंसो वेब ने बनाया था। मासाहिरो एक दिन गो गेम खेल रहे थे। 

Indian Railways: छठ पूजा के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा एलान

What is QR Code Know How It Started
What is QR Code - फोटो : अमर उजाला

इस गेम को खेलते समय उनके दिमाग में क्यूआर कोड बनाने का आइडिया आया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गो गेम में गो बोर्ड होता है। इसमें 19x19 के ग्रिड बने होते हैं, जिस पर काले और सफेद रंग के पत्थर होते हैं। 

PM Mudra: सरकार की शानदार योजना, बिजनेस शुरू करने के लिए मिल रहा इतने लाख रुपये का लोन, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
What is QR Code Know How It Started
What is QR Code - फोटो : FREEPIK

इस गेम को खेलते समय मासाहिरो को लगा कि एक ग्रिड में कई जरूरी जानकारी को स्टोर करके रखा जा सकता है। इसके बाद मासाहिरो ने डेंसो वेब टीम के साथ मिलकर क्यूआर कोड बनाने का काम किया।  

PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे

विज्ञापन
What is QR Code Know How It Started
What is QR Code - फोटो : FREEPIK

क्यूआर कोड में लोकेटर, पहचानकर्चा और वेब ट्रैकिंग के लिए डाटा होता है। शुरुआत में क्यूआर कोड का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में किया गया। इसके बाद कई दूसरी चीजों में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा। 

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed