फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: रात में मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? तीसरी वाली गलती अक्सर करते हैं लोग

Sat, 26 Sep 2026 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Sep 2026 04:54 PM IST
सार

रात में मोबाइल फोन चार्ज करते समय सही चार्जर, केबल और सुरक्षित जगह का इस्तेमाल करना जरूरी है। फोन को गर्म होने से बचाना और चार्जिंग के दौरान उसे ढककर न रखना सुरक्षा के लिहाज से अहम है। ऐसी कई बातों का ध्यान मोबाइल को चार्ज करते समय रखना चाहिए।

विज्ञापन
Things to Keep in Mind While Charging Your Phone at Night mein mobile charge krte time kya baatein dhyan rakhe
मोबाइल चार्ज करते समय कौन सी गलतियां न करें? - फोटो : Amar Ujala AI

लोग अपने मोबाइल को बहुत संभालकर रखते हैं और वो भी खासतौर पर जब मोबाइल नया हो। मोबाइल के नए होने पर लोग उसमें कवर लगाते हैं, टैंपर्ड लगवाते हैं और कुल मिलाकर मोबाइल का ध्यान रखते हैं। पर एक गलती लोग अक्सर करते हैं और वो है मोबाइल को चार्ज करते समय।

दरअसल, लोग रात को जब मोबाइल चार्ज करते हैं तो वो कई ऐसी गलतियां करते हैं जिससे मोबाइल की बैटरी खराब तक हो जाती है। इसलिए आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि रात के समय में मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Things to Keep in Mind While Charging Your Phone at Night mein mobile charge krte time kya baatein dhyan rakhe
मोबाइल चार्ज करते समय कौन सी गलतियां न करें? - फोटो : Adobe Stock

रात को मोबाइल को चार्ज पर लगाते समय क्या गलतियां न करें?

नंबर 1

  • रात में सोने से पहले फोन को चार्जिंग पर लगाना आज आम बात है
  • कई लोग फोन को पूरी रात चार्जिंग पर छोड़ देते हैं
  • आमतौर पर आधुनिक स्मार्टफोन में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और चार्जिंग कंट्रोल मौजूद होते हैं
  • फिर भी चार्जिंग के दौरान मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर न छोड़ें
  • फुल चार्ज होते ही चार्जर को प्लग से हटा दें
Things to Keep in Mind While Charging Your Phone at Night mein mobile charge krte time kya baatein dhyan rakhe
मोबाइल चार्ज करते समय कौन सी गलतियां न करें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • ध्यान रहे कि मोबाइल को चार्ज करने के लिए अच्छी क्वालिटी वाले चार्जर और केबल का इस्तेमाल करेंता है।
  • खराब, कटे या क्षतिग्रस्त केबल से फोन चार्ज करने से बचें
  • अगर केबल का बाहरी हिस्सा टूट गया है या उसके अंदर की तार दिखाई दे रही है, तो उसे बदल देना चाहिए
  • कंपनी वाले चार्जर से मोबाइल चार्ज करना चाहिए न कि लोकल चार्जर से
विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Keep in Mind While Charging Your Phone at Night mein mobile charge krte time kya baatein dhyan rakhe
मोबाइल चार्ज करते समय कौन सी गलतियां न करें? - फोटो : AI Generated

नंबर 3

  • मोबाइल चार्ज करते समय फोन को बिस्तर, तकिए या कंबल के नीचे न रखें
  • ऐसी जगहों पर फोन की गर्मी आसानी से बाहर नहीं निकल पाती
  • फोन को चार्ज करते समय उसे किसी सख्त और खुली सतह पर रखना बेहतर है
  • इससे डिवाइस के आसपास हवा का संचार बना रहता है और गर्मी बाहर निकलने में मदद मिलती है
विज्ञापन
Things to Keep in Mind While Charging Your Phone at Night mein mobile charge krte time kya baatein dhyan rakhe
मोबाइल चार्ज करते समय कौन सी गलतियां न करें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • अगर चार्जिंग के दौरान फोन बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें
  • चार्जर, केबल और फोन को एक बार जरूर चेक करें
  • फोन, चार्जर या केबल में असामान्य गर्मी, जलने की गंध या किसी तरह की क्षति दिखाई दे तो चार्जिंग तुरंत रोक दें
  • ऐसी स्थिति में चार्जर का इस्तेमाल जारी रखना सही नहीं है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed