Ayushman Bharat Yojana: देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ये लोग बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। कई बार अगर इन लोगों को किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए तो ठीक इलाज न मिल पाने के कारण इनकी जान तक चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में लाखों लोग भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
Ayushman Bharat Yojana: अगर अस्पताल आयुष्मान भारत कार्ड पर इलाज करने से कर रहा मना, तो यहां करें शिकायत
अक्सर देखने को मिलता है कि कई अस्पताल आयुष्मान भारत कार्ड पर इलाज करने से मना कर देते हैं। इस तरह की कई शिकायतें समय-समय पर सामने निकलकर आती रही हैं।
Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम देती है जबरदस्त मुनाफा, निवेश करने पर मिल रहे ये बड़े फायदे
हालांकि, कई लोगों के पास इसको लेकर कोई जानकारी नहीं होती है। इस कारण आयुष्मान भारत कार्ड होने के बाद भी अस्पताल द्वारा मना किए जाने पर ये लोग कुछ कर नहीं पाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि अगर कोई अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से रजिस्टर्ड है और वह आयुष्मान भारत कार्ड कार्ड पर इलाज करने से मना करता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।
LIC: एलआईसी की यह स्कीम है शानदार, एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर मिलेगी हर महीने 12 हजार रुपये की पेंशन
शिकायत करने के लिए आपको अपने मोबाइलफोन में 14555 नंबर को डायल करना है। अगर अस्पताल के खिलाफ की गई शिकायत सही पाई जाती है तो सरकार द्वारा उस अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
AC: मानसून के सीजन में आपके एसी से भी टपक रहा है पानी, तो लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें ये काम
इसके अलावा आप इस पोर्टल https://cgrms.pmjay.gov.in/GRMS/loginnew.htm पर विजिट करके भी अपनी शिकायत कर सकते हैं।
Mutual Fund SIP: मात्र 6 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 27.5 लाख, समझिए पूरा गणित