फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम देती है जबरदस्त मुनाफा, निवेश करने पर मिल रहे ये बड़े फायदे

Thu, 04 Jul 2024 01:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 04 Jul 2024 01:57 PM IST
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits, Calculator Know All Details Here
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock

आज के समय महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। इस कारण अपने बचत के पैसों को सेविंग अकाउंट में जमा करके रखना कोई समझदारी नहीं है। आपको अपने बचत के पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहिए जहां आपको अच्छा रिटर्न मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप थोड़ा-थोड़ा निवेश करके अच्छे खासे पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम क्या है और इसमें निवेश करने पर कितना इंटरेस्ट रेट मिल रहा है?

Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits, Calculator Know All Details Here
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock

वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप कम समय में अच्छा खासा रिटर्न अपने बचते के पैसों पर पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। 

Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits, Calculator Know All Details Here
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अधिकतम आप कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। इसको लेकर किसी प्रकार की कोई सीमा तय नहीं की गई है। 

AC: मानसून के सीजन में आपके एसी से भी टपक रहा है पानी, तो लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits, Calculator Know All Details Here
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड कुल पांच सालों का है। हालांकि, पांच सालों के बाद आप अपने मैच्योरिटी पीरियड को दोबारा से बढ़वा सकते हैं। इस स्कीम में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं।

Mutual Fund SIP: मात्र 6 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 27.5 लाख, समझिए पूरा गणित

विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits, Calculator Know All Details Here
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock

अगर आप हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में करते हैं तो पांच सालों में आपको कुल 3 लाख रुपये निवेश करने होंगे। वहीं वर्तमान ब्याज दर 6.7 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट पर अगर कैलकुलेट करें, तो मैच्योरिटी के समय आपको कुल 3,56,830 रुपये मिलेंगे। इसमें आपको कुल 56,830 रुपये ब्याज के तौर पर प्राप्त होंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed