PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment: देश में कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए लगभग हर एक वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जा रही है। जैसे- किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याकारी योजनाएं चला रहे हैं। इसी कड़ी में एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना जिसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। वहीं, अब तक पात्र किसानों को 17 किस्त का लाभ योजना के अंतर्गत मिल चुका है और अब बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन शायद आप न जानते हों कि कई किसान ऐसे भी हैं जो ये किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं किन किसानों की और क्यों 18वीं किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66877e0e00451a2eaf0ede60","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-these-farmers-will-not-get-the-18th-kist-2024-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 18वीं किस्त के पैसे, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 18वीं किस्त के पैसे, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में
Fri, 05 Jul 2024 10:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : istock
कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जून महीने में 17वीं किस्त जारी हुई और अगले चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है। ऐसे में नियमों की मानें तो अक्तूबर में 18वीं किस्त रिलीज हो सकती है। हालांकि, तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त:-
नंबर 1
- योजना के अंतर्गत अगर आपको लाभ लेना है तो भूलेखों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है। जो किसान इस काम को नहीं करवाएगा वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है तो आज ही करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपने पीएम किसान योजना में नया रजिस्ट्रेशन करवाया है तो आपको ध्यान रखना है कि आवदेन के समय फॉर्म में किसी प्रकार की भी कोई गलती न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका आवेदन तक रद्द हो सकता है और आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 3
- जो किसान इस योजना से जुड़े हैं उन्हें ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। धोखाधड़ी को रोकने के लिए आवेदनकर्ता की सही पहचान करने के लिए ई-केवाईसी करवाई जाती है।