Work From Home: क्या आपका भी डाटा जल्दी हो जाता है खत्म? यहां है समाधान

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jul 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
work from home internet issues and running out of data pack, follow these tips to solve
प्रतीकात्मक - फोटो : iStock

    आप में से अधिकतर लोग घर से काम कर रहे होंगे। घर से काम करने के लिए लैपटॉप के अलावा इंटरनेट और बिजली जैसी दो बड़ी जरूरतें है। बिजली पर तो आपका नियंत्रण है यानी समस्या होने पर इनवर्टर आपकी मदद कर सकता है लेकिन इंटरनेट पर आपका कोई नियंत्रण नहीं है। यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जिनका डाटा जल्दी खत्म हो जाता है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम जल्द डाटा खत्म होने से बचाने के टिप्स और जियो के कुछ अच्छे प्लान के बारे में बताएंगे।

    system update
    system update - फोटो : amarujala

    यदि आप घर से काम कर रहे हैं और डाटा जल्दी खत्म हो रहा है तो सबसे पहले लैपटॉप की सेटिंग में जाकर सिस्टम अपडेट को पूरी तरह से बंद करें। इसके बाद हर रोज काम खत्म होने के बाद गूगल क्रोम या अन्य ब्राउजर की हिस्ट्री क्लियर करें। यदि आपका काम कंटेंट या डाटा एंट्री का है तो औसतन प्रतिदिन आपका 1 जीबी डाटा खर्च होगा। इससे अधिक खर्च होने पर आपको सोचने की जरूरत है।

    task manager
    task manager - फोटो : social media

    तीसरा काम यह है कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट में ऑटो-प्ले वीडियो बंद करें। यह काम आप गूगल क्रोम और सोशल मीडिया अकाउंट की सेटिंग में जाकर कर सकते हैं। संभव हो तो लैपटॉप पर काम के दौरान फेसबुक का इस्तेमाल ना करें। चौथा काम यह है कि अपने लैपटॉप का टास्क मैनेजर ओपन करें और देखें कि आपके सिस्टम में क्या-क्या चल रहा है जिनकी जरूरत ना उन सभी टास्क पर क्लिक करके एंड टास्क पर क्लिक करके बंद करें। इन सभी तरीकों के अपनाने के बाद आप खुद पाएंगे कि आपका डाटा खर्च पहले के मुकाबले कम होने लगा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें