बंद होने जा रहा है टिकटॉक की टक्कर में लॉन्च हुआ फेसबुक का एप Lasso

टिकटॉक की चर्चा पूरी दुनिया में रहती है। टिकटॉक की लोकप्रियता की नजर दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों की है। फेसबुक ने पिछले साल टिकटॉक की टक्कर में एक शॉर्ट वीडियो एप लासो (Lasso) लॉन्च किया था, लेकिन अब एक साल बाद फेसबुक ने Lasso को बंद करने का फैसला लिया है।
फेसबुक का लासो एप 10 जुलाई के बाद बंद हो जाएगा। 10 जुलाई के बाद फेसबुक इस एप के लिए अपडेट जारी नहीं करेगा और ना ही कोई टेक्निकल सपोर्ट मिलेगा। शुरुआत में फेसबुक ने लासो (Lasso) के प्रमोशन के लिए कई इंफ्लूएंसर्स के साथ किया था। इस एप को साल 2018 में अमेरिका में लॉन्च किया था, उस दौरान अमेरिका में इसके लाखों यूजर्स हो चुके थे।
ये भी पढ़ें: PUBG गेम के चक्कर में पिताजी के खाते से गायब कर दिए 16 लाख रुपये
लासो एप को भारत के अलावा Lasso एप को इंडोनेशिया जैसे मार्केट में भी लॉन्च करने की प्लानिंग थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। लासो एप के फीचर्स की बात करें तो इसमें म्यूजिक के लिए एक बड़ी लाइब्रेरी थी। इसके अलावा कैमरे में वीडियो एडिटिंग टूल के अलावा कई तरह के इफेक्ट्स दिए गए थे।
TikTok की तरह Lasso एप में भी 15 सेकेंड का वीडियो बना सकते थे। लासो को अमेरिका के बाद कोलंबिया, मैक्सिको, अर्जेंटीना, चिली, पेरू, पनामा, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, इक्वाडोर, और उरुग्वे में पेश किया गया था।