Google ने अपने इन दो स्मार्टफोन को किया बंद, आउट ऑफ स्टॉक हुए दोनों फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Jul 2020 10:27 AM IST
सार

मई 2019 में लॉन्च हुए थे Pixel 3a और Pixel 3a XLऑफलाइन स्टोर से स्टॉक रहने तक होगी बिक्री

विज्ञापन
Google discontinued Pixel 3a and Pixel 3a XL smartphones
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL

    विस्तार

    एक ओर जहां यूजर्स गूगल पिक्सल सीरीज के नए फोन का इंतजार कर रहे हैं, वहीं गूगल ने दूसरी तरफ पिक्सल सीरीज के दो फोन Pixel 3a और Pixel 3a XL को बंद करने का फैसला किया है। गूगल ने कहा है कि Pixel 3a और Pixel 3a XL के सभी यूनिट की बिक्री हो चुकी है। अब स्टोर में ये दोनों फोन आउट ऑफ स्टॉक हैं, हालांकि आखिरी स्टॉक तक ग्राहक Pixel 3a और Pixel 3a XL को ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Pixel 3a और Pixel 3a XL दोनों फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर मिलेगा, वहीं पिक्सल 3ए एक्सएल में जहां 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, वहीं पिक्सल 3ए में 5.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की मिलेगी। दोनों फोन में डुअल सिम का सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक सिम ई-सिम होगा।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में सोनी IMX363 सेंसर के साथ 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। रियर कैमरे का अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ नाइट साइट लो-लाइट फोटोग्राफी, एचडीआर प्लस, पोट्रेट मोड, सुपर रिजॉल्यूशन जूम और टॉप शॉट जैसे फीचर्स मिलेंगे। कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें