भारत में Tiktok की जगह लेगा Chingari App, 22 दिन में एक करोड़ डाउनलोड

चाइनीज एप्स का भारत में विरोध शुरू हुआ तो सबसे पहले मित्रों (Mitron) सामने आया। बाद में मित्रों पर पाकिस्तानी कनेक्शन का आरोप लगा। कंटेंट पॉलिसी के उल्लंघन के कारण मित्रों एप को गूगल प्ले-स्टोर से हटा दिया गया, हालांकि कुछ दिन बाद गूगल प्ले-स्टोर पर एप मित्रों एप वापस आ गया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मित्रों एप भले ही पहले लॉन्च हुआ, लेकिन भारत में टिकटॉक को टक्कर चिंगारी (Chingari) एप ही दे रहा है।

महज 22 दिन में चिंगारी एप को एक करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। खास बात यह कि महज एक सप्ताह में प्ले-स्टोर पर टॉप टू फ्री एप में चिंगारी एप आ गया है। महज एक सप्ताह में चिंगारी एप को 25 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया था।

59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद चिंगारी एप के को-फाउंडर सुमित घोष ने कहा था कि एप पर 30 मिनट में 10 वीडियोज देखे गए थे। महज 10 दिन में प्ले-स्टोर से चिंगारी के डाउनलोड का आंकड़ा 30 लाख पार कर चुका था और 72 घंटे में 500,000 लाख डाउनलोड्स हुए थे।