Tech Tips: काम नहीं कर रहा है स्मार्टफोन का स्पीकर, तो इन टिप्स को अपनाकर तुरंत दूर करें समस्या

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 07 Aug 2024 06:23 PM IST
phone speaker cleaner sound tips to fix smartphone sound on call
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    आपके पास स्मार्टफोन तो होगा, मगर क्या आप फोन के बारे में सबकुछ जानते हैं। जी हां, क्योंकि अगर कभी फोन का स्पीकर सही से काम नहीं करेगा तो आप क्या करेंगे। फोन में किसी भी तरह की खराबी होने पर अधिकतर लोग फोन मैकेनिक या सर्विस सेंटर लेकर जाते हैं। फोन का स्पीकर अगर किसी वजह से बंद हो जाए तो फोन कॉल के दौरान साफ आवाज नहीं आती है। ऐसे में इस खबर में जानिए किस तरह से फोन के स्पीकर में आई दिक्कत को किस तरह से घर पर ही ठीक किया जा सकता है। ऐसे में आपकी पैसों की बचत और समय भी बचेगा, तो चलिए पढ़ते हैं क्या है इसकी पूरी जानकारी।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    फोन का स्पीकर ठीक नहीं रहेगा तो इस वजह से कई सारे काम रुक जाते हैं। यूजर्स फोन पर बात नहीं कर सकते हैं और वीडियो कॉल के दौरान भी सामने वाले से सही ढंग से बात नहीं होगी। कई बार फोन में धूल-मिट्टी चली जाती है, इस वजह से मोबाइल का स्पीकर सही से काम नहीं करता है। मगर आपको घबराने की जरूरत नहीं है, इस खबर में आगे जानिए फोन के स्पीकर को कैसे खुद ही सही करें।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    सबसे पहले अपने फोन को स्विचऑफ करें। इसके बाद डिवाइस के स्पीकर को साफ करने के लिए कंंप्रेस्ड एयर की मदद ले सकते हैं। इस तकनीक से काफी हद तक फोन का स्पीकर साफ हो जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें