साइबर अपराध के इस नए तरीके से रहें सावधान
अमर उजाला
Wed, 7 August 2024
Image Credit : FREEPIK
देश में पिछले कुछ समय में साइबर अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। साइबर अपराध लोगों को नए-नए तरीकों के जरिए ठगी का शिकार बना रहे हैं।
Image Credit : FREEPIK
अगर आपको साइबर अपराध के नए तरीके के बारे में जानकारी नहीं है तो फिर आपको सतर्क होने की जरूरत है, वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी इन दिनों ठगी करने के लिए फर्जी मुकदमे का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में ठगी से बचने के लिए आगे जानिए क्या है पूरा मामला।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी इस तरह की ठगी के लिए फोन करके खुद को पुलिस अधिकारी या फिर कोई अन्य वरिष्ठ अघिकारी बताते हैं।
Image Credit : FREEPIK
इस तरह की ठगी में अपराधी कहते हैं कि आपका कोई करीबी या रिश्तेदार किसी मामले में हिरासत में लिया गया है। ऐसे में ठग पैसों की मांग करते हैं।
Image Credit : FREEPIK
अक्सर लोग घबराकर बिना कुछ समझे ही ठगों की बातों में फंस जाते हैं और साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं, ठग करने वाले अपनी बातों में उलझा लेते हैं।
Image Credit : FREEPIK
फर्जी मुकदमे के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के लिए आपको किसी भी अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल को वेरिफाई करना है।
Image Credit : FREEPIK
इस तरह की ठगी से बचने के लिए उस इंसान को फोन करके चेक करना चाहिए कि क्या सच में वह किसी परेशानी में है या नहीं।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More