5G: 5जी, 5जी ट्रू और 5जी प्लस में क्या अंतर है? आपके लिए कौन सा विकल्प बेहतर

देश में बीते साल 5जी सेवा को पेश कर दिया गया था। ऐसे में इंटरनेट की स्पीड काफी बढ़ गई है। साथ ही देश में इंटरनेट का दायरा भी बढ़ा है और अब अधिक लोग इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। अगर आप 5जी सेवा का इस्तेमाल करते हैं तो आपने शायद सुना या पढ़ा होगा कि 5जी में कई तरह के विकल्प होते हैं। इसमें 5जी, 5जी ट्रू और 5जी प्लस। जिन लोगों को इस बारे में नहीं पता है वो अक्सर 5जी सर्विस की इन श्रेणियों को लेकर दुविधा में आ जाते हैं। ऐसे में आज जानिए इनमें से आपके लिए कौन सी 5जी सेवा बेहतर रहेगी।

अगर आप 5जी सेवा का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आपके लिए कौन सा 5जी नेटवर्क सबसे अच्छा रहेगा। इस खबर को पढ़कर आपको 5जी नेटवर्क के बारे में अच्छी जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही ऊपर बताई गई कैटेगरी में क्या अंतर है, यह भी साफ हो जाएगा।

देश में जब 5जी सेवा को पेश किया गया था, तो इसके इस्तेमाल से बड़ी डेटा वाली वीडियो को आसानी से देखा जा सकता था। इसके साथ ही इस तकनीक में 4जी के मुकाबले कॉलिंग का अनुभव काफी बेहतर हुआ था। इसमें ऑनलाइन गेमिंग से लेकर ऑनलाइन एप्स तक का अच्छा एक्सेस लिया जा सकता है। हालांकि, यह एक बेसिक 5जी सेवा है। मगर फिर भी इस सर्विस का इस्तेमाल देश में सबसे ज्यादा किया जाता है। 4जी की तुलना में इसमें लेटेंसी का स्तर थोड़ा बेहतर मिलता है।