Google: इन यूजर्स को मुफ्त मिलेगी जेमिनी एआई फीचर की यह सुविधा! आसान हो जाएंगे कई काम
गूगल ने यूजर्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, अब गूगल जेमिनी एआई की एक खास सुविधा को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर को जीमेल एप में दिया गया है। आगे जानिए क्या है इस फीचर की पूरी डिटेल।

विस्तार
टेक कंपनी गूगल ने इस साल जून में एक बड़ा ऐलान किया था, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एआई तकनीक पर आधारित जेमिनी एआई का साइड पैनल जीमेल वर्कस्पेस एप्स के लिए जारी किया गया है। ऐसे में अब एंड्रॉयड यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। ऐसे में अब गूगल जेमिनी एआई को पर्सनल जीमेल अकाउंट के लिए जारी किया जा सकता है। चलिए आगे जानते हैं कि क्या है इस बारे में पूरी डिटेल।
दरअसल, ऐसे में जब भी वर्कस्पेस अकाउंट के लिए गूगल एआई के प्रीमियम मेंबर जरूरत होगी तो उन्हें एआई असिस्टेंस की सुविधा मुफ्त में मिलेगी। यूजर्स जेमिनी एआई साइडफोन का मुफ्त में एक्सेस ले पाएंगे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फीचर के लिए एप को फिर से खोलकर देखना होगा। रिपोर्ट्स में आगे बताया जा रहा है कि जिन लोगों के पास वर्कस्पेस का प्रीमियम एक्सेस नहीं है, उन जीमेल एड्रॉयड एप्स के अंदर जेमिनी बटन नजर आने लगा है। यह बिल्कुल वर्कस्पेस एप्स की तरह ही है। खबरों में आगे बताया जा रहा है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स को ईमेल्स का जवाब देने के लिए कई सुझाव मिलेंगे। गूगल एआई चैटबॉट की मदद से ईमेल्स का सारांश निकाला जा सकेगा।
गूगल के मुताबिक, एंड्रॉयड, आईफोन और वेब सर्विस को जीमेल साइड पैनल में जेमिनी एआई की आम लोगों के लिए उपलब्धता के लिए ऐलान जून में किया था। इस तरह की समान सुविधा कोपायलेट एआई साइड पैनल को दिया गया है। ऐसे में विंडोज यूजर्स इस फीचर की वजह से जीमेल पर ईमेल्स का जवाब दे सकते हैं। आपको बता दें कि गूगल एआई की वजह से जेमिनी 1.5 प्रो लैंग्वेज मॉडल आधारित है।