काम की खबर: पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, मोबाइल से ही ऐसे पता करें

यदि आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो आपके लिए आयकर विभाग की ओर से बड़ी चेतावनी है। आयकर विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि 31 मई से पहले हर हाल में अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करें। ऐसा नहीं करने पर आपको भारी भरकम टैक्स देना पड़ सकता है। इसके अलावा पैन कार्ड भी रद्द हो सकता है। कई लोगों ने अपना आधार पैन से लिंक करा लिया है लेकिन वास्तव में लिंक हुआ है या नहीं। यह जानना बहुत जरूरी है। आप महज दो मिनट में जान सकते हैं कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं। आइए जानते हैं...

सबसे पहले इनटैक्स विभाग की वेबसाइटhttps://www.incometax.gov.in/iec/foportal/पर जाएं। इसके बाद आपको बायीं ओरLink Aadhaar Statusका विकल्प दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा।

इस नए पेज पर पैन नंबर और आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद View Link Aadhaar Status पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं। यदि लिंक नहीं होगा तो आपको 31 मई से पहले अपने आधार को पैन से लिंक करना होगा।
- WWDC 2024: 10 जून से शुरू होगा एपल का डेवलपर कॉन्फ्रेंस, iOS 18 होगा लॉन्च
- WhatsApp Group Scam: भारत में बहुत तेजी से फैल रहा यह स्कैम, एक गलती और अकाउंट खाली
- Aadhar Pan link: आधार से पैन जोड़ने का आखिरी मौका 31 मई तक, घर बैठे ऐसे करें लिंक
- Doly: किसी भी फोटो को 3D वीडियो में बदल देगा यह मोबाइल एप, फ्री में कर सकते हैं इस्तेमाल