WhatsApp Group Scam: भारत में बहुत तेजी से फैल रहा यह स्कैम, एक गलती और अकाउंट खाली

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 29 May 2024 01:24 PM IST
सार

बाजार में निवेश और हाई रिटर्न का दावा करके लोगों से निवेश भी करवाए जा रहे हैं। हाल के कुछ दिनों में व्हाट्सएप ग्रुप स्कैम (WhatsApp Group scam) काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल में पुणे के दो भाईयों को इसी स्कैम में 2.45 रुपये का चूना लगा है। आइए इस स्कैम के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं...

विज्ञापन
WhatsApp group scam on On spkie in India know What is it and how to be safe
WhatsApp group scam - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारत में पिछले कुछ महीनों में स्कैम में काफी इजाफा देखने को मिला है। व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए स्कैम तेजी से हो रहे हैं, क्योंकि इनके जरिए लोगों तक पहुंचना और शिकार बनाना दोनों आसान है। वर्क फ्रॉम होम के नाम लोगों को आए दिन चूना लगाया जा रहा है। इसके अलावा बाजार में निवेश और हाई रिटर्न का दावा करके लोगों से निवेश भी करवाए जा रहे हैं। हाल के कुछ दिनों में व्हाट्सएप ग्रुप स्कैम (WhatsApp Group scam) काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल में पुणे के दो भाईयों को इसी स्कैम में 2.45 रुपये का चूना लगा है। आइए इस स्कैम के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं...

    ये साइबर ठग उन लोगों के सोशल मीडिया प्रोफाइल की रेकी करते हैं जिन्हें शिकार बनाना होता है। इससे अंदाजा लग जाता है कि आदमी की हैसियत क्या है और जरूरतें क्या-क्या हैं। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया जाता है और धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ाई जाती है। उसके बाद एक फर्जी इंवेस्टमेंट प्लान के बारे में बताया जाता है और रिटर्न के रूप में मोटी रकम का दावा किया जाता है। इसके बाद एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाता है जहां स्टॉक और शेयर मार्केट को लेकर टिप्स और जानकारी शेयर की जाती है।

    विज्ञापन

    ग्रुप में जैसे-जैसे पीड़ित का मेलजोल बढ़ता जाता है। वैसे-वैसे ये ठग उन्हें नए-नए टिप्स देते जाते हैं। इसके बाद एक सॉफ्टवेयर या मोबाइल एप को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। यह भी कहा जाता है कि इस एप पर आपका ही कंट्रोल होगा और शुरुआत में रिटर्न के रूप में एक मोटी रकम बैलेंस के तौर पर दिखाई जाती है। इस एप में फर्जी अकाउंट भी ओपन किया जाता है। ग्रुप में शामिल लोग अपनी कमाई का स्क्रीनशॉट ग्रुप में शेयर करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें