Doly: किसी भी फोटो को 3D वीडियो में बदल देगा यह मोबाइल एप, फ्री में कर सकते हैं इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 29 May 2024 10:23 AM IST
सार

2डी फोटो को 3डी वीडियो में बदलने के लिए Doly एप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करता है। आमतौर पर 3डी रेंडरिंग के लिए न्यूरल रेडियंस फील्ड (NeRF) का इस्तेमाल होता है लेकिन Doly इसके लिए Gaussian splatting का इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन
Doly for iPhone Can Render 3D Videos Just by Scanning Products With the Camera Details in hindi
Doly 3D APP - फोटो : App store

    विस्तार

    यदि आप भी किसी ऐसे एप की तलाश में हैं जिसकी मदद से फ्री में 3D वीडियो बन सके तो आपके लिए अच्छी खबर है। Doly नाम से एक एप लॉन्च हुआ है जो किसी भी फोटो को 3डी में बदल सकता है, हालांकि यह एप फिलहाल सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए ही है। Doly एप को फ्रांस के स्टार्टअप AniML ने लॉन्च किया है। इस एप को फ्री में डाउनलोड और इस्तेमाल किया जा सकता है।

    2डी फोटो को 3डी वीडियो में बदलने के लिए Doly एप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करता है। आमतौर पर 3डी रेंडरिंग के लिए न्यूरल रेडियंस फील्ड (NeRF) का इस्तेमाल होता है लेकिन Doly इसके लिए Gaussian splatting का इस्तेमाल कर रहा है।

    विज्ञापन

    एप स्टोर पर लिस्टिंग के मुताबिक Doly एप का इस्तेमाल बहुत ही आसान है लेकिन वास्तव में यह थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि एक ही चीज को आपको कई बार स्कैन करना पड़ता है। रेंडर के बाद वीडियो की क्वालिटी भी खराब होती है। एप स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक Doly को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कि छोटे बिजनेस करते हैं या ऑनलाइन स्टोर चलाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें