WWDC 2024: 10 जून से शुरू होगा एपल का डेवलपर कॉन्फ्रेंस, iOS 18 होगा लॉन्च
WWDC 2024 में सबकी निगाहें iOS 18 पर होगी। इसके अलावा iPadOS 18. macOS 15, watchOS 11, tvOS 18 और visionOS 2 भी लॉन्च होगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए ओएस के साथ एआई का भी कमाल देखने को मिल सकता है।

विस्तार
Apple ने अपने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) की घोषणा कर दी है। एपल का WWDC 2024 10 जून 2024 से शुरू हो रहा है और 14 जून तक चलेगा। इस साल भी एपल के WWDC 2024 इवेंट में iPhone, iPad, Apple Watch, Apple TV, HomePod, AirPods, Apple Vision Pro और Mac के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लॉन्चिंग की उम्मीद है। इस इवेंट में किसी हार्डवेयर प्रोडक्ट के लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।
WWDC 2024 का आयोजन एपल पार्क में होगा। 10 जून को रात 10.30 बजे इसकी शुरुआत होगी और 14 जून तक यह इवेंट चलेगा। WWDC 2024 को एपल के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। यह इवेंट ऑनग्राउंड हो रहा है लेकिन ऑनलाइन भी आप इसमें हिस्सा ले सकते हैं। एपल के इस इवेंट में दुनियाभर के डेवलपर्स शामिल होते हैं।
एपल के इस कॉन्फ्रेंस में 100 टेक्निकल सेशन होंगे जिसमें एपल के डिजाइनर, इंजीनियर और एक्सपर्ट शामिल होंगे। इसमें एनुअल स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज के 50 विजेताओं की भी घोषणा होगी। इसमें एपल डिजाइन अवार्ड के विजेताओं की भी घोषणा होगी।
- WhatsApp Group Scam: भारत में बहुत तेजी से फैल रहा यह स्कैम, एक गलती और अकाउंट खाली
- Aadhar Pan link: आधार से पैन जोड़ने का आखिरी मौका 31 मई तक, घर बैठे ऐसे करें लिंक
- Doly: किसी भी फोटो को 3D वीडियो में बदल देगा यह मोबाइल एप, फ्री में कर सकते हैं इस्तेमाल
- WhatsApp Video Call Scam: इस महास्कैम से बचने का तरीका जान लीजिए, घबराकर पैसे ना भेजें