सेकेंडों में मिलेगा खोया हुआ स्मार्टफोन, अपनाएं ये ट्रिक
विज्ञापन

अगर आपका स्मार्टफोन खो गया है या मिल नहीं रहा तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए ऐसी खबर लाये हैं जो आपको खोये हुए स्मार्टफोन को ढूंढ़ने में आपकी मदद करेगी। तो आइए आपको बताते हैं वो तरीके जिससे आप अपना खोया हुआ स्मार्टफोन ढूंढ लेंगे।

सबसे पहले गूगल का होम पेज खोले और उस पर अपनी अकाउंट आईडी से साइन इन करें, जिससे आपने अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन रजिस्टर किया है।

इसके बाद गूगल में सर्च कीजिए 'Where is my phone?' जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने आपकी आईडी से साइन इन मोबाइल फोन की लिस्ट खुल जाएगी।
विज्ञापन