पैनासोनिक के बजट स्मार्टफोन Eluga Ray Max और Eluga Ray X की बिक्री शुरू

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Apr 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
Panasonic Eluga Ray Max and Eluga Ray X Go on Sale in India on flipkart
पैनासोनिक

    पैनासोनिक के हालिया लॉन्च हुए दो स्मार्टफोन एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स की बिक्री फ्लिपकार्ट पर सोमवार से शुरू हो गई है। दोनों फोन में पैनासोनिक का आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट दिया गया है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह असिसटेंट गूगल असिस्टेंट से भी ज्यादा समझदार है।

    पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स

    की बात करें तो यह 32 जीबी और 64 जीबी के स्टोरेज में उपलब्ध है। होगा। 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट 12,499 रुपये है। इसमें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ 5.2 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 32/64 जीबी स्टोरेज, 1.4GHz ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और 3,000 एमएएच की क्विक चार्जिंग 3.0 सपोर्ट बैटरी है। बता दें कि एलुगा रे मैक्स में आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट कुछ दिन बाद अपडेट के जरिए मिलेगा।

    विज्ञापन

    पैनासोनिक एलुगा रे एक्स

    की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, फिंगरप्रिंट सेंसर, 32 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और बैटरी 4,000 एमएएच की है। फोन की कीमत 8,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें