फ्लिपकार्ट दे रहा इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरी पर 2500 रुपये तक की छूट

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 17 Apr 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
flipkart all access sale starts discount on electric accessories
flipkart

    ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सोमवार से ऑल एक्सेस सेल की शुरुआत हो चुकी है। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में कंपनी इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरी को सस्ते दामों में बेच रही हैं। सेल में एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, पावर बैंक, मेमोरी कार्ड जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट मिल रहे हैं।

    वहीं फ्लिपकार्ट फोन पे वॉलेट के जरिए पेमेंट करने पर 25 फीसदी तक का कैशबैक ऑफर भी दे रही है। कंपनी 8,550 रुपये कीमत वाली 2 टीबी की एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव 5,799 रुपये में दे रही है। वहीं सैनडिस्क अलट्रा डुअल 16 जीबी पेनड्राइव 667 रुपये में मिल रही है, इस पेन ड्राइव की कीमत 850 रुपये है।

    विज्ञापन

    साथ ही वेबसाइट पर स्मार्टवॉच पर भी भारी छूट दे रही है। अलग-अलग कंपनियों की स्मार्टवॉच पर 3000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा वेबसाइट वायरलेस माउस, पावर बैंक, फोन कवर पर भी ऑफर दे रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें