एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए ये हैं 5 बेहतरीन ऐप लॉकर

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 15 Apr 2017 03:29 PM IST
best mobile app locker for android smartphone

    अपने स्मार्टफोन में आप न जाने कितने पर्सनल डेटा रखते होंगे। फोन में पर्सनल मैसेज से लेकर सोशल मीडिया ऐप तक होते हैं। इसके साथ-साथ हमारे फोन में बैंकिंग डिटेल और कई महत्वपूर्ण सूचनाएं भी होती हैं। हम अपने स्मार्टफोन में प्राइवेट फोटोज और वीडियो भी रखते हैं लेकिन हमारे ये प्राइवेट डेटा कितने सुरक्षित हैं, इस बात की जानकारी हमें नहीं होती। हम इनकी सुरक्षा को लेकर निश्चिंत होते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ बेहतरीन ऐप लॉकर के बारे में जो आपके डेटा को सुरक्षित रखने में आपकी मदद करेंगे।

    एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए ये हैं 5 बेहतरीन ऐप लॉकर

    प्राइवेसी नाइट ऐपलॉक

    प्राइवेसी नाइट ऐप को अलिबाबा समूह द्वारा विकसित किया गया है। यह एक ऐड फ्री ऐप है, जो प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि यह ऐप अभी बहुत ज्यादा चर्चित नहीं है। ये एक बेहतरीन ऐप लॉकर है। इसमें आपको पिन, पैटर्न, फिंगरप्रिंट, फेस लॉक तक की सुविधा मिलती है। प्राइवेसी नाइट की मदद से आप ऐप के साथ-साथ इनकमिंग कॉल को भी लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप गलत पासवर्ड डालने वाले की फोटो भी ले लेता है।

    एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए ये हैं 5 बेहतरीन ऐप लॉकर

    नॉर्टन ऐप लॉक

    आपने नॉर्टन एंटीवायरस के बारे में सुना होगा। कंपनी एंटीवायरस के साथ-साथ ऐप लॉक भी बनाती है जो कि एक ऐड फ्री सिक्यूरिटी ऐप है। इस ऐप से आप कई तरह के लॉक ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको फिंगरप्रिंट, पिन या पैटर्न लॉक का विकल्प मिलता है। साथ ही तीन बार गलत पासवर्ड डालने वाले की ऐप तस्वीर भी ले लेता है जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके फोन का किसने इस्तेमाल किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें