Apple के नए वायरलेस के पेटेंट समेत जानें इस सप्ताह की टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

कम हो सकती है iPhone X, iPhone 8 और 8 Plus की कीमत
एप्पल जल्द ही अपने आईफोन X, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की कीमत में जल्द ही कटौती करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की उम्मीद के मुताबिक तीनों आईफोन की बिक्री नहीं हो रही है। ऐसे में कंपनी कीमतों में कटौती कर सकती है।

10 करोड़ डाउनलोड होने वाला भारत का पहला पेमेंट ऐप बना Paytm
पेटीएम गूगल प्ले-स्टोर से सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला भारत का पहला पेमेंट ऐप बन गया है। प्ले-स्टोर से पेटीएम को 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। पेटीएम के यूजर्स की संख्या में यह इजाफा BHIM UPI सपोर्ट मिलने के बाद मिला है।

वोडाफोन जनवरी से ला रही 4G VoLTE सर्विस, जियो को मिलेगी टक्कर
टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने जनवरी से वॉयस ओवर एलटीई (वोल्टी) 4जी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी के एमडी और सीईओ सुनील सूद ने एक बयान में कहा है कि वोल्टी शुरू होने से ग्राहकों को एचडी क्वालिटी का अनुभव मिलेगा और इसके साथ ही वे अन्य कई तरह की सेवाएं ले सकेंगे।