यह है शानदार इमरजेंसी ऐप, नेटवर्क ना होने पर भी भेज सकेंगे मैसेज

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Dec 2017 12:18 PM IST
New SOS app uses Wi Fi when no mobile network available
SOS APP

    इमरजेंसी में नेटवर्क का ना होना सबसे बड़ी मुसिबत होती है लेकिन वैज्ञानिकों अब इसका समाधान खोज लिया है।

    स्पेन के कुछ डेवलपर्स ने एक ऐसा ऐप डेवलप किया है जो इमरजेंसी में भी बिना नेटवर्क के काम करेगा। इस ऐप के जरिए लोग भूकंप, बाढ़ और आग लगने की स्थिति में अपने परिजनों को बिना नेटवर्क मैसेज कर सकेंगे।

    दरअसल प्राकृतिक आपदा की स्थिति में नेटवर्क प्रभावित हो जाता है। ऐसे में कॉल या मैसेज करने में काफी दिक्कत होती है, लेकिन इस इमरजेंसी ऐप की मदद से आप अपनों को सूचित कर सकते हैं कि आपकी स्थिति क्या है और आप कहां हैं?

    ये भी पढ़ेंः BSNL लाया 74 रुपये का न्यू ईयर कॉम्बो प्लान, मिलेंगे ये फायदे

    इस खास ऐप को स्पेन के यूनिवर्सिडद डी एलिकांटे के रिसर्चर्स ने तैयार किया है। इस ऐप के जरिए मैसेज भेजने के लिए फोन सिग्नल की जरूरत नहीं है। हालांकि इस ऐप से मैसेज रिसीव करने के लिए आपके पास भी ऐप होना चाहिए।

    ये भी पढ़ेंः Xiaomi Mi A1 में आ रही हैं दिक्कतें, फिंगरप्रिंट नहीं कर रहा काम

    इसमें लोकेशन भेजने की भी सुविधा है। सर्च या रेस्क्यू टीम के पास भी एंटिने वाली एक डिवाइस होगी जिससे ऐप को सिग्नल मिलेगा। ऐसे में सर्च टीम को भी मदद मिलेगी। यह ऐप 2-3 किलोमीटर के दायरे तक काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें