स्मार्टफोन के ये हैं गुप्त फीचर्स, आपको शायद ही होगी इनकी जानकारी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 29 Jun 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Smartphones secret features all you need to know in detail
Smartphones - फोटो : social media

    आज के समय में सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर सभी से यह पूछा जाए कि आप अपने डिवाइस के बारे में कितना जानते हैं, तो इसका सही जवाब शायद ही कोई दे पाएगा। खैर चलिए आज हम आपको स्मार्टफोन से जुड़े कुछ खास फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

    maketecheasier
    maketecheasier - फोटो : maketecheasier

    एक साथ दो ऐप्स का करें इस्तेमाल

    अगर आप भी एक साथ दो एप्स का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको स्प्लिट स्क्रीन फीचर का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आप सबसे पहले एक एप को ओपन करें और इसके बाद इसके ऊपर तीन डॉट्स पर टैप करें। यहां आपको स्प्लिट स्क्रीन लिखा देखाई देगा। इसपर टैप करें। अब आप अपने हिसाब से पहले एप की स्क्रीन को कम या ज्यादा कर सकते है। इस ही तरीके को दूसरे एप के लिए उपयोग करें।

    android tips
    android tips

    दो फिंगरप्रिंट को ऐसे करें एक्टिव

    कई बार ऐसा होता कि हम अपने फोन में दाहिनी हाथ का फिंगरप्रिंट सेट कर लेते हैं लेकिन दायां हाथ व्यस्त होने की स्थिति में हम परेशान हो जाते हैं। ऐसे स्थिति से बचने के लिए आप अपने फोन में 5-5 फिंगरप्रिंट ऐड कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में सिक्योरिटी एंड लोकेशन में जाकर फिंगरप्रिंट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको ऐड फिंगरप्रिंट का विकल्प मिलेगा, जहां से आप अधिकतम 5 फिंगरप्रिंट ऐड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें