संक्रमण से है बचना तो अपने फोन और लैपटॉप को इन डिवाइस से करें सैनिटाइज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 28 Jun 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
sanitize your phone with these devices including uv c pocket sanitizer know full list here
smartphone - फोटो : pexels

    भारत में कोरोना संक्रमण का प्रकोप है। इस घातक संक्रमण से बचने के लिए लोग हाथ धोने, मास्क पहनने के साथ-साथ सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में अमेरिका की मेडिकल जनरल की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि मोबाइल और लैपटॉप जैसे डिवाइस पर बेक्टीरिया होते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि मोबाइल और दूसरे डिवाइस को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाना चाहिए। तो आज हम आपको कुछ खास फोन सैनिटाइजर डिवाइस के बारे में बताएंगे, जो यूवी लाइट के साथ आते हैं। आइए इन डिवाइस पर डालते हैं एक नजर...

    Wield - UV-C Pocket Sterilizer
    Wield - UV-C Pocket Sterilizer - फोटो : daily object

    डेलीऑब्जेक्ट वील्ड यूवी-सी पॉकेट सेनिटाइजर

    वील्ड यूवी-सी पॉकेट सैनिटाइजर शानदार डिवाइस है। यूजर्स इस डिवाइस के जरिए अपने मोबाइल और दूसरे डिवाइस को सैनिटाइज कर सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि यह 10 सेकेंड में 99.9 फीसदी किटाणु को खत्म कर देता है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में यूवी-सी लाइट, टिल्ट डिटेक्शन सेंसर और 400 एमएएच की बैटरी मिली है। वहीं, इस सैनिटाइजर की कीमत 2,499 रुपये है।

    Portronics wipe
    Portronics wipe - फोटो : potronics

    पोट्रोनिक्स स्वाइप

    यूजर्स पोट्रोनिक्स स्वाइप के जरिए अपने मोबाइल और लैपटॉप जैसे डिवाइस को सैनिटाइज कर सकते हैं। इसमें स्प्रे के साथ माइक्रोफाइबर क्लोथ आता है। यूजर्स अपने डिवाइस पर स्प्रे करके इस स्वाइप मशीन में लगे कपड़े से साफ कर सकते हैं। वहीं, इस डिवाइस की कीमत 274 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें