Tiktok के लिए मुसीबत बन सकता है भारत का यह एप, 25 लाख पहुंचा डाउनलोड

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 29 Jun 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
chingari app crosses 25 lakh downloads on google play store after india china faceoff know about it
tiktok vs chingari app - फोटो : amarujala

    भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बाद से ही टिक-टॉक एप को बैन करने की मांग की जा रही है। इस ही बीच भारतीय मोबाइल एप चिंगारी को गूगल प्ले-स्टोर पर 25 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। साथ ही इस एप ने काफी लोकप्रियता बटोरी है। इसके अलावा इस एप को गूगल प्ले-स्टोर के ट्रेंडिंग चार्ट में जगह मिली है। आपको बता दें कि चिंगारी मोबाइल एप को लॉन्च के महज 15 दिनों के अंदर 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था।

    chingari app
    chingari app - फोटो : PLAY STORE

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिंगारी मोबाइल एप को छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक के आईटी विशेषज्ञों ने साथ मिलकर बनाया है। वहीं, चिंगारी एप के चीफ सुमित घोष का कहना है कि हमारी टीम को इस एप को तैयार करने में पूरी दो वर्ष का समय लगा है। उन्होंने आगे कहा है कि हमने इस एप को भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है।

    chingari app
    chingari app - फोटो : PLAY STORE

    टॉप रेटिंग वाले एप की सूची में शामिल है चिंगारी एप

    चीनी मोबाइल एप के खिलाफ बॉयकॉट चाइना अभियान के चलते चिंगारी एप को बहुत फायदा हुआ है। यही वजह है कि इस एप ने गूगल प्ले-स्टोर के टॉप चार्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें