100Mbps तक की स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान, कीमत 1,000 रुपये से कम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 28 Jun 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
broadband plans under 1000 of  jio airtel and bsnl offers data with 100 mbps speed with unlimited calling

    लॉकडाउन के दौरान घर से काम करने के कारण इंटरनेट की खपत एकदम से बढ़ गई है। आलम यह है कि अब अधिकतर यूजर्स प्री-पेड या पोस्टपेड की बजाय ब्रॉडबैंड प्लान का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए किफायती कीमत वाले ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए जियो, एयरटेल और बीएसएनएल के कुछ खास प्लान लेकर आए हैं। इनमें आपको 20 एमबीपीएस से लेकर 100 एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं इन ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में...

    jio plan
    jio plan - फोटो : social media

    Jio का 699 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    घर से काम करने के लिए जियो का ब्रांज प्लान बेहतर है। इस ब्रॉडबैंड प्लान का बेस प्राइस 699 रुपये है, लेकिन टैक्स लगने के बाद इसकी कीमत 824 रुपये हो जाएगी। यूजर्स को इस प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा के साथ लॉकडाउन ऑफर के चलते अतिरिक्त 150 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी यूजर्स को टीवी वीडियो कॉलिंग, गेमिंग, जियो सिनेमा और जियो सावन की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी।

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    Airtel का 799 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए एयरटेल का यह ब्रॉडबैंड प्लान एकदम सही है। यूजर्स को इस ब्रॉडबैंड प्लान में 150 जीबी डाटा 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन भी देगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें