जियो आपके घर पहुंचाएगा 501 रुपये वाला जियो फोन, यह है बुकिंग का तरीका

रिलायंस जियो के मानसून ऑफर की शुरुआत शुक्रवार की शाम 5 बजकर 1 मिनट से हो गई है और इसी के साथ 501 रुपये वाले जियो फोन के लिए कंपनी की क्या-क्या शर्तें वह भी सामने आई हैं। जियो मानसून ऑफर के साथ कंपनी ने 99 रुपये का एक प्लान भी पेश किया है जो कि खासकर जियो फोन के लिए है। वैसे अगर आप जियो के इस 501 रुपये वाले फोन को लेना चाहते हैं तो आप घर बैठे भी फोन की बुकिंग कर सकते हैं और अपने पुराने फोन को बदल सकते हैं।
तो चलिए आपको 501 रुपये वाले जियो फोन की ऑनलाइन बुकिंग के बारे में बताते हैं..

आप ऑनलाइन बुकिंग में यह भी बता सकते हैं कि आपका फोन किस कंपनी का है और उसका मॉडल क्या है। सबसे पहले jio.com पर जाएं। अब आपको जियो मानसून हंगामा ऑफर का बैनर दिखेगा और साथ में दो बटन भी दिखेंगे जिसमें एक पर गेट नाउ और दूसरे पर नो मोर का लिखा होगा।
ये भी पढ़ें- 501 रुपये नहीं जियो फोन के लिए देने होंगे 1,095 रुपये, ये हैं सारी शर्तें

नो मोर पर क्लिक करके नीचे की ओर जाने पर आपकोList of mobile phones eligibile for exchangeदिखेगा। उसके ठीक नीचे आपसे आपके फोन का ब्रांड पूछा जाएगा और उसके बाद फोन का मॉडल। नोट- यहां आपको अपने पुराने फीचर फोन के बारे में बताना है।