4 कैमरे के साथ हुवावे नोवा 3आई हुआ लॉन्च, कीमत व फीचर्स

हुवावे ने गुरुवार की देर रात अपना नया स्मार्टफोन नोवा 3आई लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने अपना नया चिपसेट किरिन 710 पेश किया है। हालांकि हुवावे का नोवा 3आई अभी सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। वहीं कंपनी ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि वह 26 जुलाई को भारत में नोवा सीरीज के नोवा 3 और नोवा 3आई को भारत में पेश करने वाली है। इन दोनों फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया से होगी।
हुवावे नोवा 3आई की कीमत
हुवावे नोवा 3आई को तीन वेरियंट में लॉन्च कर दिया है लेकिन कंपनी ने सिर्फ दो वेरियंट की कीमत का ही खुलासा किया है। हुवावे नोवा 3आई के 128 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम के कीमत RMB 1,999 यानि करीब 20,400 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट कीमत RMB 2,199 यानि करीब 22,500 रुपये है। इसके अलावा 128 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फोन ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा।UNBOXING: देखें, कैसा है सैमसंग का नया मोबाइल फोन गैलेक्सी A6+
हुवावे नोवा 3आई की स्पेसिफिकेशन
हुवावे नोवा 3आई में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वहीं फोन में टॉप पर नॉच (आईफोन x जैसी डिजाइन) है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, हाई-सिलिकॉन का ऑक्टाकोर किरिन 710 प्रोसेसर, 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
हुवावे नोवा 3आई का कैमरा और कनेक्टिविटी
कैमरे की बात करें तो नोवा 3आई में डु्अल रियर कैमरा है जिसमें एक लें 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में भी डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 24 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 3340mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G एलटीई, डु्अल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2,यूएसबी 2.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और फिंगरप्रिंट सेंसर है।