भारत के लिए WhatsApp का बड़ा फैसला, सिर्फ 5 ग्रुप में ही मैसेज कर सकेंगे फॉरवर्ड

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 20 Jul 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp to Limit the Number of Messages to Forward for Indians
whatsapp

    व्हाट्सएप अपने भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा फैसला लेने जा रहा है। व्हाट्सएप पर लगातार फैलाए जा रहे अफवाह और मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसके आने के बाद आप कई सारे ग्रुप में मैसेज नहीं कर पाएंगे यानि व्हाट्सएप मैसेज फॉरवर्ड (अग्रेषित) करने की सीमा तय करने जा रहा है।

    फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने गुरुवार को अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। व्हाट्सएप ने ब्लॉग में कहा है कि वह भारतीय यूजर्स के लिए जल्द ही एक ऐसा फीचर लॉन्च करने वाला है जिसके बाद वीडियो या मैसेज एक सीमित संख्या और सीमित ग्रुप में ही फॉरवर्ड किए जा सकेंगे।

    विज्ञापन

    सिर्फ 5 ग्रुप में मैसेज या वीडियो कर सकेंगे फॉरवर्ड

    whatsapp
    whatsapp

    नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज को तुरंत फॉरवर्ड भी नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए एक समय सीमा तय की जा रही है। साथ ही भारतीय यूजर्स जहां एक बार में सिर्फ 5 ग्रुप में ही किसी मैसेज को फॉरवर्ड कर सकेंगे, वहीं अन्य देशों के यूजर्स एक बार में 20 अलग-अलग ग्रुप में किसी मैसेज या वीडियो का फॉरवर्ड कर सकेंगे। बता दें कि भारत में व्हाट्सएप पर दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा वीडियो और मैसेज फॉरवर्ड किए जाते हैं।गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को दूसरी बार नोटिस जारी किया है। इसमें सख्त कदम उठाने की हिदायत देते हुए सरकार ने कहा है कि व्हाट्सएप फर्जी खबरों को रोके, नहीं तो कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहे। सरकार ने व्हाट्सएप चेतावनी देते हुए कहा है कि वह पोस्ट रोकने के खिलाफ समुचित कदम नहीं उठा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 3 जुलाई को व्हाट्सएप को पहला नोटिस जारी किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें