बड़ी खबर, 501 रुपये नहीं जियो फोन के लिए देने होंगे 1,095 रुपये, ये हैं सारी शर्तें

रिलायंस जियो ने अपनी वार्षिक आम बैठक में जियो मानसून ऑफर का ऐलान किया था। उस दौरान कंपनी ने कहा था कि किसी भी पुराने फोन को एक्सचेंज करके सिर्फ 501 रुपये में जियो फोन खरीदा जा सकता है। जियो के मानसून ऑफर की शुरुआत भी आज शाम 5.01 बजे से हो रही है, वहीं अब इस मानसून ऑफर को लेकर शर्तें सामने आ रही हैं।
मानसून ऑफर के तहत 1,095 रुपये में मिलेगा फोन
पहले कंपनी ने कहा था कि जियो मानसून ऑफर के तहत सिर्फ 501 रुपये में जियो फोन मिलेगा, लेकिन अब कंपनी 1,095 रुपये में किसी पुराने फीचर फोन के साथ पिछले साल लॉन्च हुआ 1,500 रुपये वाला फोन देगी। इसमें 501 रुपये फोन के लिए देना होगा और 594 रुपये फोन के साथ मिलने वाले प्लान के लिए देना होगा। दरअसल इस प्लान के साथ कंपनी चाहती है कि आप उसके साथ कम-से-कम 6 महीने रहें। वहीं 6 महीने बाद आप कोई भी रिचार्ज करवा सकेंगे।
पुराने फोन के साथ आधार कार्ड, बैटरी और चार्जर भी देना होगा

594 रुपये वाले प्लान में आपको 6 महीने की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा मिलेगा। इस प्लान में कुल 90 जीबी डाटा मिलेगा जिसमें 101 रुपये का 6 जीबी बोनस डाटा भी शामिल है, हालांकि 101 रुपये आपके देने नहीं होंगे। वहीं कंपनी का कहना है कि 501 रुपये अगले तीन साल में आपको वापस मिल जाएंगे। इस तरह जियो फोन आपको 594 रुपये का पड़ेगा।
पुराने फोन के साथ आधार कार्ड, बैटरी और चार्जर भी देना होगा
अगर आप 501 रुपये के साथ एक्सचेंज करके जियो फोन खरीदने वाले हैं तो आपको पुराने फोन को चालू अवस्था में देना होगा और साथ ही फोन की बैटरी और चार्जर भी देना होगा।इसके अलावा आपको आधार कार्ड भी साथ में लेकर जाना होगा।