साइबर हमले को लेकर भारत में नहीं है कोई कानून, चाइनीज हैकर्स से कैसे निपटेंगे हम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Mar 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
Cyber attack and India how much in India ready to fight with any cyber attack from china and others
Hacker

    हाल ही में चाइनीज हैकर्स ने भारत में वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक पर साइबर अटैक करने की कोशिश की है। साइबर इंटेलिजेंस फर्म साइफर्म (Cyfirma) ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका दावा किया था। गोल्डमैन सैक्स समर्थित सिंगापुर और टोक्यो बेस्ड साइबर सुरक्षा कंपनी साइफर्म ने कहा कि चाइनीज हैकिंग ग्रुप एपीटी-10 (APT10) ने भारत बायोटेक और दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आईटी सिस्टम और आपूर्ति श्रृंखला सॉफ्टवेयर के बीच अंतराल और इसकी कुछ कमजोरियों का पता लगाया था। बता दें कि इस हैकिंग ग्रुप को स्टोन पांडा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं चीन साइबर अटैक को कैसे अंजाम देता है और भारत के पास इससे बचने के क्या तरीके हैं...

    power grid
    power grid - फोटो : पीटीआई

    आपको एक साल पीछे ले चलते हैं। आपको याद होगा कि पिछले साल जून में गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी और ठीक उसके चार महीने बाद यानी अक्तूबर 2020 में मुंबई एक बड़े हिस्से की पावर ग्रिड फेल हो गई है और अंधेरा छा गया। बाद में कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि ग्रिड फेल होने के पीछे चाइनीज हैकर्स का हाथ था। अमेरिका की मैसाचुसेट्स स्थित साइबर सिक्योरिटी कंपनी रिकॉर्डेड फ्यूचर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि चाइनीज सरकार समर्थित हैकर्स के एक ग्रुप ने मैलवेयर के जरिए मुंबई में पावर ग्रिड को निशाना बनाया था। बता दें कि रिकॉर्डेड फ्यूचर एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है जो विभिन्न देशों के इंटरनेट का इस्तेमाल कर उनका अध्ययन करती है।

    R K SINGH ON cyber attack
    R K SINGH ON cyber attack - फोटो : twitter

    सरकार ने किया इनकार

    पावर ग्रिड फेल होने के पीछे चीन का हाथ होने की रिपोर्ट पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे ये साबित होता हो कि अक्तूबर 2020 को मुंबई में पावर ग्रिड फेल होने के पीछे चीन या किसी अन्य देश के हैकर्स का हाथ हो। उन्होंने कहा कि चीन भी इसे निश्चित रूप से इसे नहीं मानेगा। मुंबई में पावर ग्रिड फेल होने के कारण कई जिले की बिजली खत्म हो गई थी और रेल गाड़ियों के पहिए भी थम गए थे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें