Airtel ने 18,699 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम हासिल किया, 5G लॉन्च करने में मिलेगी मदद

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Mar 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Airtel acquires radiowaves worth Rs 18699 cr in latest spectrum auction
Airtel 5G FOR DEMO - फोटो : amarujala

    दूरसंचार क्षेत्र की निजी कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि स्पेक्ट्रम की ताजा नीलामी में उसने 18,699 करोड़ रुपये की रेडियोतरंगों का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि कंपनी ने 355.45 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम, मिड बैंड और 2300 मेगाहट्र्ज बैंड का अधिग्रहण किया है। इससे कंपनी को देश में सबसे मजबूत स्पेक्ट्रम होल्डिंग प्राप्त हो गई है। कंपनी ने कहा है कि इसके चलते उसे भविष्य में 5जी सेवाएं उपलब्ध कराने में सफलता मिलेगी।

    कंपनी का कहना है कि अब उसके पास देशभर में गीगाहट्र्ज उपक्षेत्र में स्पेक्ट्रम हासिल हो गया है, जिससे अब शहरों में उसकी सेवाएं घरों के अंदर और भवनों में भी अच्छी कवरेज दे सकेंगी। इसके अलावा इस स्पेक्ट्रम से कंपनी की दूरसंचार सेवाएं गांवों में भी बेहतर होंगी।

    विज्ञापन

    एयरटेल ने कहा है कि नीलामी में बड़ी मात्रा में सपेक्ट्रम उपलब्ध होने के बावजूद 700 मेगाहट्र्ज के बैंड में परिचालाकों की ओर से कोई बोली नहीं मिली क्योंकि आर्थिक लिहाज से यह बैंड उनके लिए उपयोगी नहीं बनता है। इस बैंड का आरक्षित मूल्य काफी ऊंचा रखा गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारती एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि अब कंपनी के पास मजबूत स्पेक्ट्रम पोर्टफोलियो हो गया है। इससे भारत में कंपनी अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर मोबाइल ब्राडबैंड का अनुभव कराने में सफल होगी।

    दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित यह स्पेक्ट्रम नीलामी बोली के दूसरे दिन आज समाप्त हो गई। इसमें कुल सात बैंड में चार लाख करोड़ रुपये के 2,308.80 मोगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा गया था। नीलामी के पहले दिन कुल 77,146 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। इसमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भाग लिया। सरकार ने प्राप्त बोलियों पर कहा कि यह उम्मीद से बेहतर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें