Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Mar 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy F62 review a smartphone with Good performance and big battery
Samsung Galaxy F62 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सैमसंग इंडिया ने हाल ही में अपनी एफ सीरीज के तहत अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F62 को भारत में लॉन्च किया है। Galaxy F62 को फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज के पहले फोन को पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च किया गया था जो कि Galaxy F41 था। Samsung Galaxy F62 में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Exynos 9825 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर को 7nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। आपको बता दें कि सैमसंग ने इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस में किया था। सैमसंग का यह प्रीमियम प्रोसेसर है। Samsung Galaxy F62 की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह स्मार्टफोन...

    Samsung Galaxy F62 Review: डिजाइन

    Samsung Galaxy F62 Review
    Samsung Galaxy F62 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन को लेकर सैमसंग ने इस बार नया प्रयोग किया है। बैक पैनल पर ब्लू ट्रांजिशन के साथ सिल्वर कलर भी मिलता है। फोन का बैक पैनल और फ्रेम प्लास्टिक का बना है लेकिन मजबूती है। फोन के साथ बॉक्स में कोई कवर नहीं मिलता है।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन

    पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसके अलावा बैक पैनल पर कैमरे की स्टाइल स्क्वॉयर में है जिसमें चार लेंस हैं। फ्लैश लाइट नीचे की ओर अलग से दी गई है। पंचहोल डिस्प्ले है जिसे इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा सेटअप भी कहा जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन

    नीचे की ओर सिंगल स्पीकर है जो कि राइट साइड में है। इसके अलावा फोन में टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिए गए हैं। डिस्प्ले की डिजाइन कर्व्ड है और गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट में, जबकि सिम कार्ड स्लॉट को लेफ्ट में ऊपर की ओर जगह मिली है।

    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन

    इस फोन को देखकर आपको सैमसंग गैलेक्सी ए54 की याद आएगी, हालांकि गैलेक्सी एफ62, गैलेक्सी ए51 जितना भारी नहीं है। तो कुल मिलाकर इस फोन की डिजाइन अनोखी है। इस डिजाइन में सैमसंग ने पहले कोई फोन को लॉन्च नहीं किया है।

    Samsung Galaxy F62 Review: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy F62 Review
    Samsung Galaxy F62 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है, हालांकि इस कीमत में बाजार में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाले फोन आराम से मिल जाएंगे। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है और कलर्स भी बढ़िया है। डिस्प्ले का व्यूइंग एंगल भी अच्छा है। भले ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है लेकिन टच स्मूथ है और स्क्रॉलिंग में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आती है।

    Samsung Galaxy F62 Review: कैमरा

    Samsung Galaxy F62 Review
    Samsung Galaxy F62 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    कैमरे की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है जिसका फिल्ड ऑफ व्यू 123 डिग्री है। तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है।

    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन
    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन
    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन

    सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से 30fps पर अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। कैमरे के साथ वीडियो स्टेबलाइजेशन भी मिलता है।

    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन

    पर्याप्त रौशनी में फ्रंट और रियर दोनों कैमरे का परफॉर्मेंस बढ़िया है लेकिन कम रौशनी में क्लिक की गई तस्वीरों में न्वाइज नजर आती है। अल्ट्रा वाइड एंगल औसत है। क्लोजअप शॉट्स के दौरान कैमरा सब्जेक्ट को बखूबी फोकस करता है और बैकग्राउंड को ब्लर करता है। पोट्रेट और मैक्रो मोड भी अपना काम बखूबी करते हैं।

    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन

    इस फोन के साथ भी सैमसंग का खास फीचर सिंगल टेक मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान आप वाइ़ड एंगल और नॉर्मल लेंस को बदल सकते हैं। दिन की रौशनी में वीडियो रिकॉर्डिंग का हमारा अनुभव रहा, लेकिन कम रौशनी में क्वॉलिटी थोड़ी कमजोर हो जाती है। सेल्फी भी डीटेल के साथ देखी जा सकती है।

    Samsung Galaxy F62 Review: परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy F62
    Samsung Galaxy F62 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Galaxy F62 सैमसंग ने बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अपना प्रीमिमय प्रोसेसर Exynos 9825 दिया है। इसका इस्तेमाल भी हमने नोट 10 सीरीज में किया है। वैसे Galaxy F62 की रेंज में अब 5जी फोन आ गए हैं लेकिन इसमें 5जी का सपोर्ट नहीं है और वैसे भी भारत में 5जी नेटवर्क के लॉन्च होने में अभी काफी समय है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI (3.1) दिया गया है। फोन में कई सारे प्रीलोडेड एप्स मिलते हैं।

    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन

    Moj जैसे एप्स के फालतू के नोटिफिकेशन आपको परेशान कर सकते हैं, हालांकि इन्हें आप डिलीट भी कर सकते हैं। एप स्विचिंग और मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा गेमिंग के दौरान भी फोन ने अभी परेशान नहीं किया है। इसमें गेम को ऑप्टिमाइज करने के लिए गेम लॉन्चर भी दिया गया है। हाई रेट पर भी गेम को स्मूथ तौर पर खेला जा सकता है।

    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन

    लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन थोड़ा गर्म होता है लेकिन यह समस्या अधिकतर स्मार्टफोन के साथ है। फोन में सिंगल स्पीकर है जो कि ठीकठाक है। हेडफोन इस्तेमाल करने पर Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फास्ट नहीं हैं। तो कुल मिलाकर कह सकते हैं कि वीडियो स्ट्रीमिंग और डेली यूज के लिए यह एक बढ़िया परफॉर्मेंस वाला फोन है।

    Samsung Galaxy F62 Review: सैमसंग का एक पावरपैक स्मार्टफोन

    Samsung Galaxy F62 Review: बैटरी

    बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy F62 में सैमसंग ने 7000एमएएच की बड़ी बैटरी दी है जो कि किसी पावरहाउस से कम नहीं है। फोन के साथ 25W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। रिव्यू के दौरान गैलेक्सी एफ62 की बैटरी ने हमारा दो दिनों तक साथ दिया। हमने इस दौरान वीडियो भी देखे और गेम भी खेला, हालांकि चार्जिंग में काफी समय लगता है। फोन की बैटरी को 25 वॉट के फास्ट चार्जर से भी फुल चार्ज करने में 2 घंटे का वक्त लग जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें