Samsung ला रहा है कमाल का एप, लैपटॉप से भी कर सकेंगे मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Mar 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
Samsung Messaging App coming Lets You Send Text Messages via Windows 10 Laptop
Samsung Messaging App - फोटो : microsoft.com

    यदि आपको भी इस बात से शिकायत है कि आप अपने लैपटॉप से मैसेज नहीं कर सकते तो यह खबर आपके लिए है। सैमसंग अब एक ऐसे मैसेजिंग सर्विस पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद आप अपने लैपटॉप से भी टेक्स्ट मैसेज कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग की मैसेजिंग सर्विस कुछ विंडोज 10 कंप्यूटर पर टेस्ट हो रही है।

    सैमसंग मैसेजिंग सर्विस के आने के बाद आप अपने सैमसंग स्मार्टफोन को कंप्यूटर से लिंक कर सकेंगे। उसके बाद अपने कंप्यूटर से ही आप SMS और MMS भेज सकेंगे। ऐसे में फायदा यह होगा कि आपको किसी थर्ड पार्टी स्क्रीन मिररिंग एप की जरूरत नहीं होगी, हालांकि इसके लिए एक शर्त यह है कि आपके लैपटॉप में 5G या 4G LTE कनेक्टिविटी होनी चाहिए।

    विज्ञापन

    सैमसंग ने अपनी इस मैसेजिंग सर्विस की लॉन्चिंग को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। सैमसंग की इस सर्विस को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर देखा गया है जिसे 'Utilities & tools' कैटेगरी में रखा गया है। इसके बारे में एक ट्विटर यूजर ने जानकारी दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फिलहाल सैमसंग के इस एप को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर लिस्टिंग के मुताबिक सैमसंग का अपकमिंग मैसेजिंग एप सैमसंग के कुछ चुनिंदा कंप्यूटर जैसे Galaxy TabPro S, Galaxy Book 10.6 LTE, Galaxy Book 12 LTE, Galaxy Book 2 और Galaxy Flex 2 5G के साथ काम करेगा, हालांकि भविष्य में अन्य कंपनियों के लैपटॉप के लिए इसका सपोर्ट आएगा या नहीं। इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    आपको बता दें कि इस तरह कै मैसेजिंग और स्क्रीन मिररिंग को लेकर सैमसंग और माइक्रोसॉफ्ट लंबे समय से साथ में काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले विंडोज लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 डिवाइस को एक अपडेट मिला है जिसके बाद आप अपने फोन के कुछ एप्स को कंप्यूटर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें