Digital Finance Scams: डिजिटल फाइनेंस स्कैम में सतर्क रहना है बेहद जरूरी, सेफ्टी के लिए अपनाएं ये टिप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 16 Sep 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
digital finance scams how to safeguard money with help top tips to keep in mind
Digital Finance Scams - फोटो : FREEPIK

    देश में डिजिटल का दौर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे साइबर अपराधी भी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके लेकर आ रहे हैं। आज के समय में अधिकतर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, मगर फिर भी काफी लोगों को डिजिटल फाइनेंस स्कैम के बारें में नहीं पता है। ऐसे में इस खबर में जानिए किस तरह से साइबर स्कैमर्स लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनके साथ ठगी को अंजाम देते हैं।

    Digital Finance Scams
    Digital Finance Scams - फोटो : FREEPIK

    सोशल इंजीनियरिंग स्कैम में साइबर अपराधी ज्यादातर फिशिंग स्कैम का सहारा लेते हैं। साइबर स्कैमर्स लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए किसी कंपनी का अधिकारी या फिर बैंक अधिकारी बनकर लोगों की पर्सनल जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। कई बार इसके लिए साइबर स्कैमर्स फर्जी वेबसाइट या फिर फिशिंग ईमेल की भी मदद लेते हैं। स्कैमर्स ईमेल और मैसेज के जरिए भी लोगों से पर्सनल और संवेदनशील जानकारी लेने का प्रयास करते हैं।

    Digital Finance Scams
    Digital Finance Scams - फोटो : FREEPIK

    साइबर हैकर्स पहचान की डिजिटल चोरी कर सकते हैं। कई बार सोशल मीडिया अकाउंट्स की मदद लेते हैं। कई बार लोगों के डिवाइस के जरिए उनकी व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। साइबर अपराधियों के पास एक बार पर्सनल जानकारी पहुंच जाती है तो फिर वो उसका अनुचित तौर पर इस्तेमाल करते हैं, जैसे साइबर अटैक और साइबर फ्रॉड आदि।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें