आज के समय में अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। काफी लोग सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
Image Credit : FREEPIK
सोशल मीडिया जहां एक तरफ फायदेमंद है, वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया की आदत काफी बुरी भी हो सकती है।
Image Credit : FREEPIK
फोन और इंटरनेट की वजह से लोग बहुत सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए सिर्फ जरूरी होने पर ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें।
Image Credit : FREEPIK
सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए दिनभर में कुछ समय निर्धारित कर सकते हैं। ऐसा करने से आदत धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
Image Credit : FREEPIK
फोन में स्क्रीन टाइम मोड होता है। इस मोड का इस्तेमाल सोशल मीडिया से दूर रहने के लिए कर सकते हैं। इस मोड से लत में कमी आ सकती है।
Image Credit : FREEPIK
अगर सोशल मीडिया की आदत से परेशान हैं तो फोन से गैर-जरूरी एप्स और फाइल्स को हटा सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
दिनभर सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर लगे रहते हैं तो फिर किसी योग्य पेशेवर की मदद ले सकते हैं, इससे जल्दी फायदा हो सकता है।