Google Photos: गूगल फोटोज पर मिलता है कमाल का फीचर, किसी के साथ भी साझा कर सकते हैं फोटो एल्बम

गूगल अपने यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं देता है। इसमें गूगल फोटोज की सर्विस भी शामिल है, अगर आप इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें एक कमाल का फीचर मिलता है। पार्टनर शेयरिंग गूगल फोटोज में किसी खास व्यक्ति के साथ गूगल फोटोज एल्बम को साझा कर सकते हैं। गूगल फोटोज के इस फीचर की वजह से ऐसे यूजर्स को काफी फायदा होता है, जो किसी प्रोजेक्ट या अन्य काम के लिए अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ फोटोज साझा करना चाहते हैं। आइए आगे जानते हैं कि क्या है इसकी प्रक्रिया।

गूगल फोटोज में शेयर एल्बम तैयार करने के लिए आप किसी को भी निमंत्रण भेज सकते हैं। साथ ही यह भी निर्धारित कर सकते हैं कि शेयर एल्बम को कौन-कौन व्यक्ति देख सकता है, कौन उसे एडिट कर सकता है और कौन उसे डिलीट कर सकता है। कुल मिलाकर निमंत्रण भेजने वाला व्यक्ति साझा की गई गूगल एल्बम के नियंत्रण को अन्य के साथ साझा कर सकता है।

- सबसे पहले अपने डिवाइस में गूगल फोटोज एप खोलें। या फिर गूगल फोटोज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद स्क्रीन पर पहुंच जाएंगे, फिर अपनी प्रोफाइल पर टैप करें। इसके बाद मेन्यू खुल जाएगा।
- ऐसा करने के बाद शेयर एल्बम के विकल्प को चुनना है और यही से शेयर एल्बम को क्रिएट और मैनेज कर सकते हैं।
- इसके बाद प्लस के बटन पर क्लिक करके नई एल्बम तैयार करनी है।
- अगले चरण में आपको जिन फोटोज को एल्बम में डालना है, उनका चुनाव करें।
- इसके बाद एल्बम साझा करने के लिए पहले शेयर बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद गूगल कॉन्टैक्ट की लिस्ट में से किसी का नाम चुनना है।
- ऐसा करने के बाद गूगल फोटोज की शेयर एल्बम को जिसके साथ साझा कर रहे हैं, उसे कुछ परमिशन देनी होगी, जैसे- एडिट, व्यू, डिलीट आदि।
- अंत में गूगल फोटो में जिस व्यक्ति को पार्टनर बनाना चाहते हैं, उसे निमंत्रण भेजें और उसका निमंत्रण स्वीकार करना जरूरी है।