सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2022 का खिताब जीतकर 21वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने निक किर्गियोस को चार सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3,6-4, 7-6 (7-3) से हरा दिया। हालांकि, जोकोविच अब भी सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम के मामले में स्पेन के राफेल नडाल से पीछे हैं। नडाल ने सेमीफाइनल में चोटिल होने की वजह से नाम वापस ले लिया था और किर्गियोस को वॉकओवर दिया था।
2 of 12
टॉम हिडलस्टन
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच में हॉलीवुड के सितारों का भी जमावड़ा लगा। कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री जोकोविच और किर्गियोस के बीच हुए जबरदस्त मैच को देखने पहुंचे थे। इनमें टॉम क्रूज से लेकर ऑस्कर जीत चुके रामी मलिक भी शामिल थे। इन सभी ने मैच का जमकर लुत्फ उठाया और समय-समय पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चीयर करते भी दिखे।
मार्वेल सीरीज में 'लोकी' के किरदार से प्रसिद्ध हुए दिग्गज अभिनेता टॉम हिडलस्टन भी मैच देखने पहुंचे थे। हिडलस्टन दर्शक दीर्घा में बैठे थे। वह नीली शर्ट और गहरे नीले रंग का ब्लेजर पहन रखा था। हाल, ही डिज्नी हॉटस्टार पर उनकी सीरीज लोकी आई थी, जो कि सुपरहिट रही थी।
3 of 12
टॉम क्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने टॉम क्रूज की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह एक प्रशंसक के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे। फाइनल मैच के लिए टॉम क्रूज ने सफेद शर्ट, नीली टाई और मैचिंग सूट और पैंट पहनी थी। तस्वीर के लिए मुस्कुराते हुए उन्होंने गोगल्स का इस्तेमाल किया। अभिनेता ने दर्शकों के बीच बैठकर मैच देखा।
4 of 12
एंड्रयू गारफील्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
द अमेजिंग स्पाइडरमैन और हैकसॉ रिज जैसी फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड ने भी मैच का आनंद लिया। गारफील्ड ने सफेद शर्ट के ऊपर बेज जैकेट पहनी थी।
5 of 12
जेसन स्टेथम और उनकी पत्नी रोजी
- फोटो : सोशल मीडिया
फास्ट एंड फ्यूरियस और हॉब्स एंड शॉ फेम जेसन स्टेथम भी पत्नी रोजी हंटिग्टन के साथ विंबलडन 2022 फाइनल देखने पहुंचे थे। स्टेथम 2010 से मॉडल रोजी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस जोड़ी ने जनवरी 2016 में अपनी सगाई की घोषणा की। उनके बेटे, जैक ऑस्कर का जन्म जून 2017 में हुआ था। वे बेवर्ली हिल्स, कैलिफॉर्निया में रहते हैं।
जेसन और रोजी एकसाथ बैठे थे। जेसन ने सफेद टी शर्ट और नीले रंग की ब्लेजर पहनी थी, वहीं रोजी ने सफेड ड्रेस पहनी थी। तस्वीर लेते वक्त जेसन और रोजी एकदूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे।