फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi HC gives direction to CBFC to take action to replace the Maharana Pratap Song In Mirzapur The Movie

मिर्जापुर के गाने पर विवाद: 'शूरवीर' को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को दिया ये निर्देश, जानें क्या है आपत्ति

Thu, 17 Sep 2026 04:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 17 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

Mirzapur The Movie: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को निर्देश दिया है कि वह 'मिर्जापुर: द मूवी' में 'शूरवीर' गाने को बदलने के बारे में एक हफ्ते में फैसला ले। एक याचिकाकर्ता ने फिल्म में गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Delhi HC gives direction to CBFC to take action to replace the Maharana Pratap Song In Mirzapur The Movie
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस बीच इस फिल्म के एक गाने पर विवाद हो रहा है। इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को एक हफ्ते के अंदर फैसला लेने का निर्देश दिया है। अदालत ने (सीबीएफसी) को निर्देश दिया है कि वह मेकर्स के उस प्रस्ताव पर एक फैसला लें, जिसमें फिल्म के 'शूरवीर' गाने की जगह बैकग्राउंड म्यूजिक लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

क्या है याचिकाकर्ता की मांग?
दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका पर सुनवाई हो रही थी। याचिकाकर्ता ने फिल्म से गाना हटाने या उसकी जगह कोई दूसरा बैकग्राउंड स्कोर लगाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया कि रैपेरिया बालम की तरफ से कंपोज किया गया 'शूरवीर' गाना 2020 में महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि के तौर पर रिलीज किया गया था। इसमें कहा गया है कि गाना मेवाड़, चेतक, सम्मान, बलिदान, मातृभूमि की रक्षा और महाराणा प्रताप की विरासत का जिक्र करता है।

सोनू निगम: क्या सिंगर ने उड़ाया सलमान खान की गायिकी का मजाक? वीडियो जारी करके दी सफाई; जानें क्या है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi HC gives direction to CBFC to take action to replace the Maharana Pratap Song In Mirzapur The Movie
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब
किस बात पर है आपत्ति?
याचिका में आगे कहा गया 'मिर्जापुर: द मूवी' में गैंगस्टर और क्रिमिनल किरदारों वाले सीन में इस गाने का इस्तेमाल किया गया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म में संगठित अपराध, गैंग की दुश्मनी, हिंसा, अवैध हथियार, ड्रग्स, जबरन वसूली, हत्या और अन्य आपराधिक गतिविधियों को दिखाया गया है। उन्होंने चिंता जताई है कि ऐसे माहौल में गाने के इस्तेमाल से महाराणा प्रताप से जुड़े आदर्शों और फिल्म में दिखाए गए किरदारों के बीच एक गलत संबंध बन सकता है।
विज्ञापन

खास सीन को लेकर है आपत्ति
याचिकाकर्ता ने साफ किया है कि वह सिनेमा में अपराध, हिंसा या गैंगस्टर किरदारों को दिखाए जाने को चुनौती नहीं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि पीआईएल का संबंध गाने से जुड़े कॉपीराइट, लाइसेंसिंग या सहमति के मुद्दों से नहीं है। उनकी चुनौती सिर्फ उस खास सीन में गाने के इस्तेमाल और फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़े कानूनों के पालन को लेकर है।

Delhi HC gives direction to CBFC to take action to replace the Maharana Pratap Song In Mirzapur The Movie
मिर्जापुर द मूवी की नई स्टारकास्ट - फोटो : X
याचिकाकर्ता ने की ये मांग
याचिकाकर्ता ने गाने को हटाने या बदलने की मांग के अलावा, सीबीएफसी से विवादित सीन के संबंध में फिल्म के सर्टिफिकेशन की समीक्षा करने को भी कहा है। उन्होंने ऐतिहासिक या सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण हस्तियों से जुड़े गानों, संगीत, विज़ुअल्स और अन्य कलात्मक सामग्री के इस्तेमाल के लिए गाइडलाइंस बनाने के निर्देश भी मांगे हैं, ताकि ऐसे इस्तेमाल और कलात्मक आजादी के बीच संतुलन बनाया जा सके। याचिका में केस की सुनवाई के दौरान गाने की आवाज बंद करने (म्यूट करने) के लिए अंतरिम राहत की भी मांग की गई है।
 

'मिर्जापुर: द मूवी' का कलेक्शन
  • आपको बता दें कि फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अहम किरदारों में हैं।
  • यह फिल्म 'मिर्जापुर' सीरीज की कहानी पर आधारित है।
  • खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 14 दिनों में 200.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed