फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gujarati Influencer Chandan Rathod aka Gujju Love Guru Dies In Motorcycle Crash Near Bhabhar

गुज्जू लव गुरु: एक्सीडेंट में इन्फ्लुएंसर चंदन राठौड़ का निधन, जिंदगी की अनिश्चितता पर बनाई थी आखिरी रील

Thu, 17 Sep 2026 06:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 17 Sep 2026 06:46 PM IST
सार

Gujju Love Guru Death: सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाले गुजराती इन्फ्लूएंसर चंदन राठौड़ का एक हादसे में निधन हो गया है। उनके फैंस सदमे में हैं।
 

विज्ञापन
Gujarati Influencer Chandan Rathod aka Gujju Love Guru  Dies In Motorcycle Crash Near Bhabhar
गुज्जू लव गुरु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'गुज्जू लव गुरु' यानी चंदन राठौड़ की भाभर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। हादसे में राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

चंदन की थी जबरदस्त फैन फॉलोइंग
चंदन राठौड़ का इंस्टाग्राम देखने पर पता चलता है कि उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स थे। इसके अलावा यूट्यूब पर उनके 985,000 सब्सक्राइबर्स थे। वह कॉमेडी और सामाजिक संदेशों वाले वाले वीडियो रील बनाते थे। चंदन ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही जो आखिरी वायरल रील्स बनाई थी, उनमें जिंदगी की अनिश्चितता और मौत की बात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gujarati Influencer Chandan Rathod aka Gujju Love Guru  Dies In Motorcycle Crash Near Bhabhar
गुज्जू लव गुरु - फोटो : सोशल मीडिया
गुजराती फिल्मों और शो में किया काम
एक साधारण परिवार से आने वाले राठौड़ अपनी स्थानीय बोली और कॉमेडी के जरिए सामाजिक संदेश देने के अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। सोशल मीडिया करियर के अलावा उन्होंने गुजराती फिल्मों और कॉमेडी शो में भी काम किया था।

पहला प्यार दूसरी बार: जारी हुआ फिल्म का पहला पोस्टर, लव रंजन ने पेश किए छह नए चेहरे; रिलीज डेट का भी किया एलान

विज्ञापन

जिंदगी की अनिश्चितता पर बनाई थी रील
हादसे से करीब चार घंटे पहले अपलोड किए गए अपने एक वीडियो में उन्होंने जिंदगी की अनिश्चितता के बारे में बात की थी। उन्होंने मौत को ही एकमात्र सच्चाई बताया था। उन्होंने ये बातें अपने खास मजेदार अंदाज में कही थीं।

रील्स हो रही वायरल
उनकी मौत की खबर के बाद, ये रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। फॉलोअर्स वीडियो के कंटेंट और कुछ ही घंटों बाद हुए जानलेवा हादसे के बीच के इस अजीब संयोग को देखकर हैरान और दुखी थे।

पुलिस भाभर के पास हुई मोटरसाइकिल टक्कर के मामले की जांच कर रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chandan Rathod (@gujjuloveguruofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed