फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mahakavya shri ramayan katha trailer released featuring anjali arora and rajniesh duggall users trolled

महाकाव्य श्री रामायण कथा: अंजलि अरोड़ा की फिल्म का ट्रेलर देख चौंके यूजर्स, बोले- ‘आदिपुरुष’ के लिए इज्जत बढ़ी

Thu, 17 Sep 2026 04:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Sep 2026 04:17 PM IST
सार

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer Released: फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म के डायलॉग्स, किरदारों के लुक और वीएफएक्स को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
mahakavya shri ramayan katha trailer released featuring anjali arora and rajniesh duggall users trolled
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कच्चा बादाम फेस अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में अंजलि के अलावा रजनीश दुग्गल, शील वर्मा, निर्भय वाधवा अहम किरदारों में हैं। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन


क्या है फिल्म रामायण के ट्रेलर मे खास? 
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर में एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देखकर सोशल मीडिया पर पहले ही बहस छिड़ चुकी है। वहीं रजनीश दुग्गल ने लंका नरेश रावण का किरदार निभाया है। ट्रेलर में फैंस के देखने के लिए कुछ भी खास नजर नहीं आता। न को वीएफएक्स आपका ध्यान खींचते हैं न ही फिल्म के संवाद।

विज्ञापन

mahakavya shri ramayan katha trailer released featuring anjali arora and rajniesh duggall users trolled
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रोल 

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स फिल्म को कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इसे देखने के लिए प्रोड्यूसर खुद पैसे दे तो भी न देखूं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर देख कर मुझे शर्म आ रही हैा’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘हिंदी बोलने वाली एक्ट्रेस को हिंदी डब कर दिया।’

विज्ञापन

mahakavya shri ramayan katha trailer released featuring anjali arora and rajniesh duggall users trolled
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' - फोटो : सोशल मीडिया










‘आदिपुरुष’ से कर रहे तुलना 

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की तुलना ज्यादातर यूजर्स कृति सेनन की आदिपुरुष से कर रहे हैं। 2023 में रिलीज हुई इस मूवी के डायलॉग्स, किरदारों के लुक और वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचना हुई थी। अब दोनों फिल्मों में समानता बताई जा रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष के लिए रिस्पेक्ट बढ़ गई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष 2.0’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘रामायण को ट्रोल करने वालों की फेवरेट मूवी’

विज्ञापन

mahakavya shri ramayan katha trailer released featuring anjali arora and rajniesh duggall users trolled
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के बारे में 
फिल्म का निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है। अजय कनौजिया की कंपनी एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड ने इसे पेश किया है। इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed