फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: जीवन में कभी भी इन 3 लोगों को न बताएं परेशानी, समस्याओं का बढ़ सकता है स्तर

Fri, 26 Jul 2024 11:15 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 26 Jul 2024 11:15 AM IST
सार

Chanakya Niti: जीवन को आसान बनाने के लिए हमेशा चाणक्य नीतियों का पालन किया जाता है। इन नीतियों के माध्यम से व्यक्ति को उचित मार्गदर्शन की प्राप्ति होती है, जो उसे आगे बढ़ने में सहायता करती है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti Don't Share Your Feelings with these 3 people
इन आदतों के कारण व्यक्ति हमेशा रहता है परेशान - फोटो : freepik

Chanakya Niti: जीवन को आसान बनाने के लिए हमेशा चाणक्य नीतियों का पालन किया जाता है। इन नीतियों के माध्यम से व्यक्ति को उचित मार्गदर्शन की प्राप्ति होती है, जो उसे आगे बढ़ने में सहायता करती है। आचार्य चाणक्य जी का मानना है कि हम सभी जीवन में कुछ ऐसे रिश्तों से जुड़ें होते हैं, जो हमारी प्रेरणा बनते हैं। ये सभी सुख-दुख में ढाल बनकर हमारी सहायता करते हैं। लेकिन कुछ लोगों के साथ मित्रता रखने पर हमेशा समस्याओं का स्तर बढ़ता है।



चाणक्य के अनुसार जीवन में कुछ लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए, अन्यथा समस्याओं का स्तर बढ़ने लगता है। खासतौर पर ईर्ष्या करने वालों से सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे लोगों से कभी कोई राज भी साझा न करें, ये सबके सामने उसे उजागर कर सकते हैं। ऐसे ही कई अन्य लोगों का जिक्र चाणक्य के नीति शास्त्र में देखने को मिलता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

Chanakya Niti Don't Share Your Feelings with these 3 people
Chanakya Niti - फोटो : freepik

इन लोगों से रहें दूर
जीवन में उन लोगों को कभी अपनी परेशानी नहीं बतानी चाहिए, जो हर बात का मजाक बनाते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग दूसरों के सामने आपकी बात उजागर कर सकते हैं। इससे आपकी समस्याओं का स्तर अधिक बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

Chanakya Niti Don't Share Your Feelings with these 3 people
Chanakya Niti - फोटो : istock

स्वार्थी लोगों से बरतें सावधानी
चाणक्य के अनुसार इंसान को हमेशा स्वार्थी लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग हमेशा काम के लिए आप से बात करते हैं। साथ ही इनसे मित्रता रखने पर नकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। स्वार्थी लोगों से समस्या साझा करने पर तनाव का स्तर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Don't Share Your Feelings with these 3 people
Chanakya Niti - फोटो : pexel

दूसरों का अपमान करने वाले
चाणक्य के अनुसार दूसरों का अपमान करने वाले लोगों से कभी मित्रता नहीं रखनी चाहिए। ऐसे लोग समय आने पर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। ऐसे लोगों का समाज में भी प्रभाव कम होता है।

Chanakya Niti: इन आदतों के कारण व्यक्ति हमेशा रहता है परेशान, आज ही करें इनका त्याग

विज्ञापन
Chanakya Niti Don't Share Your Feelings with these 3 people
Chanakya Niti - फोटो : istock

कष्ट देने वाले
आचार्य चाणक्य के अनुसार कभी भी कष्ट देने वाले लोगों से मित्रता नहीं रखनी चाहिए। ऐसे लोग आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचा सकते हैं। साथ ही विपरीत परिस्थिति में भी साथ छोड़ सकते हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed